Last Updated:
IPL 2026 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ ही अपनी प्लेऑफ की दावेदारी और भी मजबूत कर ली है. इस टीम ने लगातार 3 हार से शुरुआत की थी अब 10 में उसके खाते में कुल 5 जीत है. पंजाब किंग्स टॉप पर बनी हुई है जबकि चेन्नई ने छठा स्थान हासिल कर लिया है.
3 हार से शुरुआत करने वाली चेन्नई ने बदली बाजी, अंक तालिका में जबरदस्त बदलाव
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में तीन लगातार हार से शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी पलट दी है. अब तक खेले 10 मैच में से आधे यानी 5 में जीत हासिल कर टीम ने प्लेऑफ की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद सीएसके अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है. अब वह टेबल टॉपर पंजाब किंग्स से सिर्फ तीन अंक पीछे है, हालांकि उसने एक मैच ज्यादा खेला है.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. उसे पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में हार मिली है. इस समय टीम 10 मैच खेलने के बाद 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. मंगलवार को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया. संजू सैमसन ने 87 रन की नाबाद पारी खेलते हुए 156 रन के लक्ष्य को और भी छोटा बना दिया.
अंक तालिका का ताजा हाल
दिल्ली और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले के बाद अंक तालिका पर नजर डाले तो पंजाब किंग्स 9 मैच में 6 जीत और एक बेनतीजा मैच के दम पर 13 अंकों के साथ टॉप पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतने ही मैच खेलकर 6 जीत हासिल किया है और वो दूसरे स्थान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने 10 मैच में से 6 जीत हासिल किया है. ये टीमों तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर है.
चेन्नई 10 मैचों में 5 जीत हासिल करके छठे नंबर पर पहुंच गई है. दिल्ली की टीम सातवें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मुकाबले खेलकर 3 जीते हैं और आठवें नंबर पर है. इसके बाद मुंबई इंडियंस और सबसे नीचे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


