9.3 C
Munich

Hania Amir-Babar Azam Love Story: कौन हैं हानिया आमिर, जिनके लिए बदनाम हुए थे बाबर आजम, खूबसूरती में किसी अप्सरा से नहीं

Must read


Last Updated:

Hania Aamir- Babar Azam: हाल ही में बाबर आजम ने अपनी कप्तानी में पेशावर जाल्मी को पाकिस्तान सुपर लीग का चैंपियन बनाया है. बाबर आजम का वैसे तो हाल के दिनों में उनके क्रिकेटिंग करियर को लेकर खूब चर्चा हुई है, लेकिन पर्सनल लाइफ में भी कम सुर्खियों में नहीं रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर है जब उनका उनसे नाम जुड़ा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से चर्चा में हैं. बाबर ने हाल ही में अपनी कप्तानी में पेशावर जाल्मी को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का चैंपियन बनाया है. प्रोफेशनल करियर के अलावा बाबर को लेकर फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही एक मामले के बारे में जब अप्सरा जैसी सुंदर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ लिंकअप को लेकर बाबर का नाम खूब उछला था.

Babar Azam

हानिया आमिर और बाबर आजम को लेकर चर्चाओं का दौर सोशल मीडिया से शुरू हुआ था. कई बार फैंस ने उनके वीडियो एडिट्स बनाकर वायरल किए, जिससे ऐसा लगा कि उनके बीच कुछ तो चल रहा है. हालांकि, इन चर्चाओं का कोई ठोस आधार नहीं था, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस की दिलचस्पी ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया.

Hania Amir

सोशल मीडिया पर जब बाबर आजम के साथ हानिया को लेकर एडिट की हुई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई पेश की थी. हानिया ने खुद सामने आकर इन खबरों पर विराम लगाया था. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाबर उनके लिए एक भाई की तरह हैं और वह उनकी बहुत इज्जत करती हैं. इसके साथ ही हानिया ने फैंस से अपील भी की थी कि वे बिना वजह की कहानियां न बनाएं. हानिया ने साफ किया था कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Babar Azam

हानिया को लेकर बाबर आजम की बात करें तो उन्होंने इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं कहा.दरअसल, बाबर अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. उन्होंने कभी भी किसी इंटरव्यू या प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन अफवाहों का जिक्र नहीं किया. यही कारण है कि फैंस में हानिया और बाबर को लेकर हमेशा से उत्सुकता बनी रही है.

Hania Amir

हानिया आमिर पाकिस्तान की जानी-मानी सेलीब्रेटी हैं. सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में बेशक हानिया और बाबर ने एक दूसरे के साथ रिश्ते से इंकार किया हो लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और डीपफेक वीडियो ने इस चर्चा हवा देती रही है.

Hania Amir

हानिया का बाबर के साथ इसलिए भी नाम जुड़ा कि क्योंकि ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं. हानिया को अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया है. ऐसे में हानिया ने बेशक बाबर के साथ अपने रिश्ते को नकारा है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी क्रिकेटर उनके इश्क में बदनाम जरूर हो गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article