9.3 C
Munich

गुरुग्राम में NSG के पूर्व कमांडो की हत्या के 2 आरोपी गिरप्तार, पूर्व सरपंच पिता के मर्डर का बेटे ने लिया था बदला

Must read


Last Updated:

Gurugram NSG Commando Murder: हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर के कासन गांव में एनएसजी के पूर्व कमांडो सुंदर उर्फ फौजी की हत्या कर दी गई थी. आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पूर्व सरपंच मर्डर केस से यह मामला कनेक्टिड है. क्योंकि उसी के बेटे ने पेैरोल पर आए पूर्व फौजी की हत्या की और पिता की हत्या का बदला लिया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुख्य आरोपी कार्तिक चौहान गुरुग्राम में जल आपूर्ति संयंत्र में काम करता है.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर में कासन गांव में एनएसजी के पूर्व कमांडो सुंदर उर्फ फौजी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों के नाम गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश (20) और कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (20) हैं. दोनों कासन गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं, जो हत्या में इस्तेमाल हुई थीं. मुख्य आरोपी कार्तिक चौहान गुरुग्राम में जल आपूर्ति संयंत्र में काम करता है.

पुलिस के मुताबिक, कार्तिक ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर 55 साल के सुंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में कार्तिक ने कहा कि 2018 में उसके पिता बहादुर चौहान की हत्या सुंदर ने की थी. इस केस में सुंदर उम्रकैद की सजा काट रहा और 29  मार्च को अपनी भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर गांव आया था.

बदला लेने के इरादे से कार्तिक और गुलशन ने सुंदर को गोली मार दी. दोनों से पूछताछ जारी है. चश्मदीदों के मुताबिक, यह घटना 30 अप्रैल को सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जब सुंदर टहलने निकला था. मोटरसाइकिल पर आए कार्तिक और उसके दोस्त ने सुंदर को देखकर गोली चला दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब पांच गोलियां चली थीं. बाद में मानेसर थाने में एफआईआर दर्ज हुई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पिता की 2018 में की थी हत्या

गौर रहे के आरोपी के पिता और एनएसजी के पूर्व कमांडो सुंदर की दोस्ती थी. हालांकि,2018 में  एनएसजी के पूर्व कमांडो ने आरोपी के पिता पूर्व सरपंच की हत्या कर दी थी. दोनों के बीच 2 करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. इसी का बदल लेने के लिए आरोपी इंतजार में था और उसे 30 अप्रैल को सुबह सुबह चौबारे पर बैठे एनएसजी के पूर्व कमांडो को पांच गोलियां मारी थी. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article