18.9 C
Munich

सुनो, सुनो, सुनो… तमिलनाडु में थलापति विजय ने किसके दमपर ठोक दिया सरकार बनाने का दावा? राज्यपाल को सौंपी समर्थन की चिट्ठी

Must read


होमताजा खबरदेश

तमिलनाडु में थलापति विजय ने किसके दमपर ठोक दिया सरकार बनाने का दावा?

Last Updated:

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के अध्यक्ष और सुपरस्टार विजय ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के सामने औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी TVK को कांग्रेस के 5 विधायकों का भी समर्थन मिल गया है. बहुमत के जादुई आंकड़े 118 के करीब पहुंचने के दावों के बीच विजय ने राज्यपाल को समर्थन की चिट्ठियां सौंपी हैं. इस ऐतिहासिक कदम के साथ ही तमिलनाडु में ‘थलपति’ के राजतिलक की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तमिलनाडु की सियासत में जो कल तक नामुमकिन लग रहा था, वह आज हकीकत बन चुका है. अभिनेता विजय ने राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है.  विजय की पार्टी TVK ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें हासिल की हैं. हालांकि, वह बहुमत के आंकड़े 118 से थोड़ी दूर रह गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस के हाथ ने विजय की राह आसान कर दी है. कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों का समर्थन TVK को देने का एलान कर दिया है. इस समर्थन के साथ विजय अब तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की दहलीज पर खड़े हैं. राजभवन से बाहर निकलते वक्त विजय के चेहरे पर जीत की वह चमक साफ दिख रही थी, जिसका इंतजार उनके प्रशंसक सालों से कर रहे थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article