Last Updated:
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलिल अंकोला को लेकर उनकी वाइफ ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. उनकी वाइफ ने जानकारी दी है कि सलिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. सलिल ने भारत के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उनका करियर चल नहीं पाया. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद सलील फिल्म और कुछ टीवी सिरियर में भी काम किया है.
सचिन तेंदुलकर के साथ सलील अंकोला
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सलिल अंकोला गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और उन्हें पुणे के पास एक रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया है. उनकी पत्नी रिया अंकोला ने बताया कि अक्टूबर 2024 में अपनी मां के निधन के बाद से सलिल बहुत परेशान थे और उस दुख से बाहर नहीं निकल पा रहे थे. जब उन्होंने खुद को मानसिक रूप से टूटते और बार-बार बीमार पड़ते देखा, तो उन्होंने एक अच्छे और शांत वातावरण में अपना इलाज कराने का फैसला किया.
सलील अंकोला की वाइफ ने यह भी बताया कि सलिल अब ठीक हो रहे हैं, नियमित व्यायाम कर रहे हैं और जल्द ही क्रिकेट की दुनिया में वापसी करेंगे. रिया ने कहा कि उनका परिवार और क्रिकेट जगत इस फैसले में उनके साथ खड़ा है. करीब दो दशक पहले सलिल अंकोला शराब की लत के कारण रिहैब गए थे, लेकिन इस बार मामला केवल डिप्रेशन का है क्योंकि उन्होंने बहुत पहले ही शराब छोड़ दी थी.
सचिन के साथ सलील ने टीम इंडिया में किया था डेब्यू
सलिल जनवरी 2023 से अगस्त 2024 तक भारतीय टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे और उससे पहले 2021 से 2023 तक मुंबई के मुख्य चयनकर्ता भी थे. 58 वर्षीय अंकोला पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं. सलिल अंकोला ने 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उनके साथ सचिन तेंदुलकर और वकार यूनुस ने भी डेब्यू किया था.
उन्होंने 20 वनडे मैचों में 13 विकेट और 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 181 विकेट लिए. 1997 में ठुड्डी में ट्यूमर होने के कारण उन्हें मात्र 28 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा, जिसके बाद वे एक अभिनेता बन गए और कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में नजर आए. हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं, जिस के बाद उन्होंने कमेंट्री और कोचिंग की तरफ रुख किया, लेकिन यहां भी उन्हें कुछ सफलता नहीं मिल पाई.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


