15 C
Munich

कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, ममता बनर्जी से की मुलाकात, कहा- आप हारी नहीं दीदी…

Must read


लखनऊ: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने पूरे देश के सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है. असम में सत्ता की हैट्रिक और बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत से पार्टी के हौसले बुलंद है. बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता से बेदखल के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज कोलकाता पहुंचे. उन्होंने फोन पर पहले ही दीदी से बात कर ली थी. अब ममता से मुलाकात की और कहा कि आप हारी नहीं हैं… इस पूरे राजनीतिक मामले से जुड़े हर अपडेट्स को जानने के लिए पढ़ते रहिए न्यूज 18 की यह लाइव कॉपी.

मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा, भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं. भाजपा सामंती सोच की है, इनके संगी साथी लोग पुरुषवादी लोग हैं. यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं.

आप हारी नहीं हैं….

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा कि दीदी आप हारी नहीं हैं.  इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी वहां मौजूद थे, अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का गले मिल कर स्वागत किया.

आवास से निकले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बंगाल जाने के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं. लखनऊ एयरपोर्ट से प्राइवेट प्लेन के माध्यम से वेस्ट बंगाल जाएंगे और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे.

Bengal Election Result: हार के बाद फोन पर हुई थी बात

चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने अपनी पहली पत्रकार वार्ता में इस बात का जिक्र किया था कि अखिलेश यादव ने उन्हें फोन किया था. अब सपा मुखिया आज दीदी से कोलकाता में मिलने वाले हैं.

Akhilesh Yadav News: कितने बजे पहुंचेंगे?

आज सुबह 12 बजे प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ एयरपोर्ट से कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. फिर दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. वहीं, आज शाम 6 बजे ही चार्टर्ड प्लेन से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

क्या पड़ेगा असर?

2026 के बंगाल चुनाव का सीधा असर उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणा पर पड़ना तय है. पाश्चम बंगाल में ममता बनजा के अभेद्य दुग को ढहाने के बाद ‘भगवा’ खेमे में जो उत्साह है, उसकी गूंज अब लखनऊ के सियासी गलियारों तक भी सुनाई दे रही है. यही वजह है कि अखिलेश यादव आज कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात कर उन्हें अपना नैतिक समर्थन देंगे. बंगाल में 15 सालों तक राज करने के बाद ममता बनर्जी को शिकस्त मिली है.

पश्चिम बंगाल में वोट की शर्मनाक लूट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की. पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया. उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है. पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है. इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है. 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी. सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है. महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए. पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article