14.9 C
Munich

आखिर क्यों एक विकेटों के लिए तरस रहा है और दूसरा रच रहा है इतिहास…उमेश यादव का बुमराह को लेकर बड़ा बयान

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्यों एक विकेटों के लिए तरस रहा है और दूसरा रच रहा है इतिहास, उमेश ने बताई वजह

Last Updated:

umesh yadav statement on jasprit bumrah bowling: उमेश यादव का कहना है कि बुमराह अपनी बॉलिंग में बहुत ज्यादा बदलाव कर रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल में संघर्ष करना पड़ रहा है. उमेश ने भुवनेश्वर कुमार का उदाहरण दिया जो इस आईपीएल में गेंद से इतिहास रच रहे हैं.

Zoom

जसप्रीत बुमराह क्यों कर रहे संघर्ष, उमेश यादव ने वजह बताई.

नई दिल्ली. तेज गेंदबाज उमेश यादव का कहना है कि जसप्रीत बुमराह बहुत ज्यादा चीजें आजमा रहे हैं और इसी वजह से इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा है. जबकि भुवनेश्वर कुमार अपनी स्पष्ट योजना के अलावा पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत की वजह से कामयाब रहे हैं. भुवनेश्वर आइपीएल के इस सत्र में अभी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए नौ मैच में 17 विकेट लिए हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के बुमराह को इस सत्र में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और उन्होंने 10 मैच में महज तीन विकेट लिए हैं.

जियोस्टार के विशेषज्ञ उमेश ने कहा, ‘भुवी और उनकी टीम की योजना स्पष्ट है। वह पावरप्ले और डेथ ओवर, दोनों में गेंदबाजी करते हैं और उनका रणनीति तय है। वह दोनों तरफ़ गेंद को स्विंग करा सकते हैं. भुवी अपनी लाइन एवं लेंथ और ‘वैरिएशन’ में लगातार एक जैसे रहते हैं जबकि बुमराह बहुत ज्यादा चीजें आजमा रहे हैं जिससे उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं.’

उमेश ने कहा, ‘इस सत्र में मुंबई के लिए बुमराह का प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहा है. कभी-कभी उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी करने के लिए कहा जाता है, तो कभी-कभी वह ऐसे हालात में गेंदबाज करने आते हैं, जब उन पर कोई दबाव नहीं होता. इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ रहा है. टीम को बुमराह के लिए आक्रामक गेंदबाजी के मौके बनाने चाहिए और उन्हें विकेट लेने के मौके देने चाहिए.’

उमेश यादव ने यह भी कहा कि ऋषभ पंत की फॉर्म की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ा है और टीम सही संयोजन मैदान पर उतारने में भी नाकाम रही है. उन्होंने कहा, ‘यह पंत का फैसला है. उन पर जिम्मेदारी है और उन्हें ही फैसले लेने होंगे. पिछले दो साल में उनका और टीम का प्रदर्शन गिरा है. इस साल बल्लेबाजी में काफी उतार चढ़ाव रहा है.’

उमेश ने कहा, ‘टीम का संयोजन सही नहीं बैठ रहा है। पंत की फॉर्म भी अच्छी नहीं है. निकोलस पूरन ने पिछले मैच में ही रन बनाए थे. उनके लिए कुछ भी ठीक से काम नहीं कर रहा है. इस साल बल्लेबाजी एक बड़ी समस्या है. टी20 में हर किसी को मिलकर योगदान देना होता है. उनका बल्लेबाजी क्रम एक जैसा नहीं है. आप बस कुछ ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. आपको थोड़ा भरोसा रखना चाहिए और हर मैच में क्रम नहीं बदलना चाहिए. इसके लिए आपको बल्लेबाज के साथ बैठकर बात करनी होगी.’ प्लेऑफ के बारे में पूछे जाने पर उमेश ने कहा, ‘पंजाब किंग्स, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार की संभावित दावेदार हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article