14.9 C
Munich

हमको भी एक विकेट चाहिए… नेट्स में गेंदबाजी करते दिखे एमएस धोनी, CSK का ‘AdoraBOWL’ वीडियो हुआ वायरल

Must read


होमखेलक्रिकेट

हमको भी एक विकेट चाहिए, नेट्स में गेंदबाजी करते दिखे धोनी, वीडियो वायरल

Last Updated:

ms dhoni bowling practice: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण इस सीजन मैदान से दूर हैं. लेकिन हाल ही में नेट्स में गेंदबाजी करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने प्रशंसकों की उम्मीदें जगा दी हैं. दूसरी ओर, धोनी की अनुपस्थिति में संजू सैमसन बल्ले से कहर ढा रहे हैं. 10 मैचों में 402 रन बना चुके सैमसन अब सीएसके के इतिहास में एक सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बनने की दहलीज पर खड़े हैं.

Zoom

एमएस धोनी बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि धोनी कब खेलेंगे? आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में अब तक मैदान पर नजर नहीं आए हैं. हालांकि, झारखंड के इस 44 वर्षीय दिग्गज ने हाल ही में एक ऐसे अवतार में दर्शन दिए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. धोनी के लिए आईपीएल 2026 का सफर अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले लगी चोट के कारण वह शुरुआती दो सप्ताह से बाहर रहे. प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वह वापसी करेंगे, लेकिन दोबारा लगी चोट ने उनकी वापसी के इंतजार को और लंबा कर दिया.

सबसे ज्यादा चर्चा 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हुए ‘एल क्लासिको’ मुकाबले की थी. रिपोर्टों में दावा किया गया था कि धोनी इस महामुकाबले से वापसी करेंगे, लेकिन टॉस के समय धोनी की अनुपस्थिति ने करोड़ों प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया. इसके बाद से वह टीम के साथ तो हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. मैदान पर वापसी की सस्पेंस के बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने एक वीडियो साझा किया है जिसने प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है. इस वीडियो में धोनी विकेटकीपिंग ग्लव्स उतारकर नेट्स में स्पिन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं.

एमएस धोनी बॉलिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article