14.9 C
Munich

दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी! इरफान पठान ने सबसे बड़ी कमजोरी को किया डिकोड

Must read


होमखेलक्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी! सबसे बड़ी कमजोरी हुई डिकोड

Last Updated:

Delhi Capitals Weakness IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 में से सिर्फ चार जीत के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है. अक्षर पटेल की टीम को अपने पिछले 5 मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत मिली है, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई. इरफान पठान ने टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजह बताई हैं.

Zoom

दिल्ली कैपिटल्स के निराशाजनक प्रदर्शन पर क्या बोले इरफान पठान.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 10 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है. भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि कुलदीप यादव की खराब फॉर्म और मिचेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी है. इरफान ने ‘जियोहॉटस्टार’ के वर्चुअल राउंड टेबल में बात करते हुए कहा, ‘देखिए, मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो बातें बड़ी वजह रही हैं. पहला, मुझे लगता है कि फैसले बेहतर हो सकते थे. अगर हम पिछले मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना और यह सोचना कि बाद में कंडीशन बेहतर हो जाएगी, एक दिक्कत थी.’

इरफान ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले का उदाहरण देते हुए कहा, ‘खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच हुआ था उसी मैदान पर वह पहले बल्लेबाजी कर रहे थे और 75 रन पर आउट हो गए थे. उस दिन भी मौसम की दिक्कत थी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी बारिश हुई और मौसम खराब होने की आशंका थी. आप वहां चेज करना चाहते हैं और आपने टॉस भी जीता था. मुझे लगता है कि सही फैसले लेने में भी चूक हुई.’

दिल्ली कैपिटल्स.

पठान ने कहा कि मिचेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी भी टीम को भारी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘फिर मिचेल स्टार्क की उपलब्धता और सीजन की शुरुआत में उनका नहीं होना, यह एक समस्या थी. हालांकि, मुझे लगता है कि वे अपने संसाधन का बेहतर इस्तेमाल कर सकते थे. दूसरा, कुलदीप यादव का फॉर्म में नहीं होना, यह दिल्ली के लिए एक बड़ी समस्या है क्योंकि आप उन पर निर्भर करते हैं, है ना? खासकर स्पिनर्स की मददगार पिच पर. अगर ऐसी पिच पर भी आप रन देते हैं और विकेट भी नहीं लेते हैं, तो यह चिंता की बात है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘देखिए, वह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है. हालांकि, अगर आप 10 रन प्रति ओवर से ऊपर देते हैं, तो यकीनन टीम बतौर मुख्य स्पिनर आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. दिल्ली कैपिटल्स अगर अपनी काबिलियत के हिसाब से खेलती, तो उन्हें बेहतर नतीजे मिलते.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article