11.8 C
Munich

9 चौके, 8 छक्के और शतक… मार्श के तूफान में उड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, एलएसजी के लिए बने सबसे तेज शतकवीर

Must read


होमखेलक्रिकेट

9 चौके, 8 छक्के और शतक… मिचेल मार्श के तूफान में उड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

Last Updated:

Mitchell Marsh Hundred: लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए शतक जमाया. मार्श ने 100 रन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 49 गेंदें लीं. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बार-बार बारिश के खलल के बावजूद मार्श की चौके-छक्कों की आतिशबाजी नहीं रुकी और उन्होंने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर सेंचुरी पूरी कर ली.

Zoom

मिचेल मार्श ने 49 गेंदों में ठोका शतक.

नई दिल्ली. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ मिचेल मार्श का तूफान देखने को मिला. इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 49 गेंदों में शतक ठोका और लखनऊ को एक जबरदस्त शुरुआत दिलाई. टॉस गंवाकर लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. ओपनिंग करने उतरे मार्श ने आते ही अपने तूफानी इरादे साफ कर दिए और चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. मार्श यहीं नहीं रुके. अगले 50 रन पूरे करने के लिए उन्होंने 29 गेंदें लीं. यह मार्श का मौजूदा सीजन में दूसरा शतक है, जबकि ओवरऑल इस लीग में उनका दूसरा सैकड़ा है.

एलएसजी के लिए सबसे तेज शतक
पारी के 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड की चौथी गेंद को जैसे ही मार्श ने चौके के लिए भेजा, वह लखनऊ टीम के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतकवीर बन गए. उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 54 गेंदों में सेंचुरी बनाकर यह रिकॉर्ड नाम किया हुआ था. मार्श ने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शतक तक पहुंचने के लिए 8 छक्के और 9 चौके लगाए. इससे पहले भी आईपीएल में उनका शतक लखनऊ की जर्सी में ही आया था. पिछले आईपीएल सीजन में मार्श ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक बनाया था.

एलएसजी के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने मार्श.

बारिश के ‘खेल’ के बीच चमके मार्श
इकाना में बारिश का ‘खेल’ भी देखने को मिला. 1.3 ओवर का ही खेल हुआ था कि बारिश ने दस्तक दे दी और मैच को रोकना पड़ा. कुछ देर बाद खेल शुरू हुआ तो मार्श ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने पावरप्ले के अंदर 6 छक्के लगाए, जो किसी भी लखनऊ के बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा हैं. 9 ओवर के खेल के बाद बारिश ने फिर खलल डाला. कुछ देर के ब्रेक के बाद फिर खेल शुरू हुआ तो मार्श ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी रखते हुए सेंचुरी ठोक दी. मार्श अब इस टीम के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. केएल राहुल ने भी एलएसजी के लिए दो शतक बनाए हैं.

111 रन की पारी खेलकर आउट हुए मार्श
मार्श 56 गेंदों में 111 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जोश हेजलवुड ने डीप पॉइंट पर जेकब बेथल के हाथों लपकवा दिया. एक लो फुल टॉस गेंद पर जोरदार शॉट खेलने गए मार्श का बल्ले से अच्छा संपर्क नहीं हुआ. बेथल ने एक अच्छा कैच लेकर मार्श की पारी को समाप्त किया. मार्श ने 9 चौके और इतने ही छक्के लगाए. हालांकि, वह आरसीबी के खिलाफ एलएसजी के लिए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड नाम करने से कुछ रन दूर रह गए. ऋषभ पंत ने आरसीबी के खिलाफ 2025 में नाबाद 118 रन बनाए थे.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article