14.9 C
Munich

विराट का उखाड़ा ऑफ स्टंप… देखते रह गए किंग कोहली, प्रिंस यादव ने 140kmph की रफ्तार से इनस्विंगर पर किया बोल्ड

Must read


Last Updated:

prince yadav stuns virat kohli: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी 140.4kph की रफ्तार वाली जादुई इनस्विंगर पर विराट कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. शून्य पर बोल्ड होने के बाद ‘किंग’ कोहली पिच पर ही हक्का-बक्का रह गए.

Zoom

प्रिंस यादव ने विराट को क्ली बोल्ड कर किया हैरान.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला और लखनऊ का इकाना स्टेडियम. मैदान पर नीली जर्सी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और रेड एंड गोल्ड में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जंग छिड़ी थी. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि आज की शाम एक युवा तेज गेंदबाज और क्रिकेट के ‘किंग’ के बीच ऐसा ड्रामा देखने को मिलेगा, जो सालों तक याद रखा जाएगा. कहानी की शुरुआत लखनऊ की पारी से हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोर्ड पर 209 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इस विशाल स्कोर की नींव रखी मिचेल मार्श ने, जिन्होंने चिन्नास्वामी के पुराने अंदाज में बेंगलुरु के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. मार्श ने महज 56 गेंदों में 111 रनों की आतिशबाजी की, जिसमें 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट लगभग 198 का रहा, जिसने आरसीबी के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया.

मिडिल ऑर्डर में अर्शिन कुलकर्णी और निकोलस पूरन ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं. लेकिन असली धमाका कप्तान ऋषभ पंत ने किया. पंत ने केवल 10 गेंदों का सामना किया और 320 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 32 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत लखनऊ ने 19 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए. बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने किफायती गेंदबाजी की कोशिश की, लेकिन जोश हेजलवुड और रसिक सलाम जैसे गेंदबाज महंगे साबित हुए.

प्रिंस यादव ने विराट को क्ली बोल्ड कर किया हैरान.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article