6.8 C
Munich

हंसी-खुशी गा रहे थे राधे-राधे, फिर अगले ही पल बदल गया मंजर, लोग लगे यमुना में डूबने, देखें सर्वाइवल का वीडियो

Must read


Last Updated:

Mathura Boat Accident Viral Video: कल का दिन मथुरा के लिए बड़ा खौफनाक था. यहां हुए नाव हादसे में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 4 लोगों का कुछ अता-पता नहीं लग रहा है. हादसे से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक लापरवाही भी दिख रही है.

Zoom

मथुरा में यमुना नदी में पलटी नाव.

Mathura Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार दोपहर हुए हादसे से हर कोई सहमा हुआ है. यहां अचानक एक नाव के यमुना नदी में पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं 4 लोग अब भी लापता है. बता दें, इस नाव में 37 लोग सवार थे. फिलहाल, हादसे से तुरंत पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि श्रद्धालु बड़े ही खुशी-खुशी राधे-राधे का जप कर रहे थे. कोई वीडियो बना रहा था तो कोई तालियां बजा रहा था. अचानक नाव डगमगाने लगी और लोग चीखने चिल्लाने लगे. फिर थोड़ी ही देर में नाव पलट गई. लोग बचाने के लिए हाथ-पैर मारने लगे. हालांकि, कुछ नाविकों की सतर्कता के कारण कुछ लोगों की जान बचा ली गई.

क्या हुआ था?
पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, और जगराव तथा हरियाणा के हिसार से आए तीर्थयात्रियों से भरी नाव शुक्रवार की दोपहर पांटून पुल से टकराने के बाद यमुना में पलट गई थी. बताया जाता है कि एक मोटर बोट पर 43 लोग सवार हुए तो चालक ने छह लोगों को दूसरी नाव पर शिफ्ट कर दिया. 37 लोगों के साथ मोटर बोट मांट-वृंदावन के बीच बढ़ रही थी. नाव पर सवार श्रद्धालु राधे-राधे का जाप करते हुए बेहद खुश नजर आ रहे थे.

कैसे हुआ हादसा?
तभी अचानक पांटून पुल के पास नाव पहुंची तो नाविक ने पाया कि सिल्ट सफाई के लिए पांटून पुल को जेसीबी से साइट में किया हुआ है. आगे जाना मुश्किल है. ऐसे में चालक ने जैसे ही मोटर बोट को मोड़ना चाहा, उसी समय पांटून पुल का एक हिस्सा नाव से टकरा गया और नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई. नाव पलटते ही तबाही वाला मंजर हो गया. लोग चीखने चिल्लाने लगे. जब आसपास मौजूद लोगों ने ये सब देखा तो वो भी मदद को चिल्लाने लगे.

30 फीद गहरी नदी
बता दें, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां यमुना नदी की गहराई 30 फीट से ज्यादा थी. जिन्हें बिल्कुल तैरना नहीं आता था, वह तो गहराई में चले गए. कुछ लोग हाथ पैर मारते हुए बचने का प्रयास करते रहे. तैरना आने के बावजूद शरीर पर कपड़ा होने से खुद को बचाना मुश्किल हो रहा था. वायरल वीडियो में लोगों की लाचारी साफ दिख रही है. इसी बीच मौके पर नाव लेकर पहुंचे आसपास के नाविकों ने लोगों को बचाना शुरू किया. कुछ लोगों को अपने नाव पर रखे ट्यूब और लाइफ जैकेट फेंककर दिया और कुछ लोगों को नाव पर खींचकर बचाया.

चौंकाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थीं. यहां तक कि इन लोगों ने खुद भी इस बात पर गौर नहीं किया था. लापरवाही के कारण आज 11 लोगों की जान चली गई है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article