Last Updated:
नई दिल्ली. देश में दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने वाली है. इसका जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक लेटर से हुई है, जो उन्होंने बेंगलुरू के सांसद पी. सी. मोहन को लिखा है.जिसके अनुसार दूसरी स्लीपर बेंगलुरू से मुंबई के बीच चलेगी. पहली ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चल रही है.
बेंगलुरू से मुंबई के बीच चलाने की है तैयारी.
दिल्ली. वंदे भारत चेयरकार के बाद अब वंदे भारत स्लीपर की डिमांड बढ़ती जा रही है. पहली ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चल रही है. अब लोगों की नजरें दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर हैं. ये ट्रेन कहां से चलेगी, रूट क्या होगा? अब इसका खुलासा हो गया है. रेल मंत्री ने स्वयं इसकी जानकारी दी है. हालांकि अभी इसकी डेट तय नहीं है, लेकिन रेल मंत्री ने इसको स्वीकृति दे दी है. दूसरी ओर स्लीपर ट्रेन सेट तैयार भी हो चुका है. माना जा रहा है कि जल्द ही दूसरी वंदेभारत भी शुरू हो सकती है.
वंदे भारत स्लीपर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए जनप्रितिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्रों से इस शाही ट्रेन को चलवाना चाह रहे हैं. इसके लिए रेल मंत्री से संपर्क कर रहे हैं. इसी कड़ी में बेंगलुरू से भाजपा के सांसद पीसी मोहन ने पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी से मुलाकात करके वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को बेंगलुरू से मुंबई के बीच चलाने की मांग की थी.
बेंगलुरू के सांसद ने एक्स के माध्यम से दी जानकारी.
एक्स के माध्यम से दी जानकारी
उनकी मांग को रेल मंत्री ने स्वीकार कर लिया है. यह जानकारी सांसद ने स्वयं एक्स के माध्यम से दी है. रेल मंत्री द्वारा जारी लेटर में वंदे भारत स्लीपर को केएसआर बेंगुलरू से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलाने की स्वीकृत दे दी गयी है. यह लेटर पांच अप्रैल को जारी किया गया है. स्लीपर वंदे भारत का यह दूसरा रूट होगा. पहला गुवाहाटी के हावड़ा का है. यह ट्रेन लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है. यही वजह है कि इसका आक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से ज्यादा लगातार चल रहा है.
इस साल 12 स्लीपर ट्रेन आएंगी
इस साल अंत तक कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें ट्रैक पर आ जाएंगी. यह बात स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहली वंदे भारत स्लीपर के लांचिंग की जानकारी देते हुए कही थी. उन्होंने कहा था कि अक्तूबर तक 8 और अंत तक इनकी संख्या 12 हो जाएगी.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें


