Last Updated:
Maharashtra Board 10th SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर में जारी होगा. महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.i…और पढ़ें
Maharashtra Board 10th SSC Result 2026 LIVE: 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं
नई दिल्ली (Maharashtra Board 10th SSC Result 2026 LIVE): महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 10वीं नतीजों की घोषणा करेगा. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा लेकिन इसका लिंक दोपहर में 1 बजे एक्टिव किया जाएगा. इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 दोपहर बाद से ही देख पाएंगे. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर जारी होगा.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: क्या महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी टॉपर लिस्ट आएगी?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड Unhealthy Competition से बचने के लिए 10वीं की टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है. हालांकि स्कूल अपने हिसाब से टॉपर के नाम जारी कर सकते हैं.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा के लिए बने 5 हजार से ज्यादा केंद्र
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड ने पूरे राज्य में 9 डिवीजन (पुणे, नागपुर, मुंबई, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, औरंगाबाद, लातूर और कोंकण) के 5,111 केंद्रों पर 10वीं परीक्षा का सफल आयोजन किया था.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को है सरकारी रिजल्ट का इंतजार
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 16,15,489 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 8,65,740 छात्र और 7,49,736 छात्राएं शामिल हैं. साथ ही 13 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स ने भी परीक्षा दी थी.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का स्कोरकार्ड देखने के लिए 2 मुख्य जानकारियों की जरूरत होगी: रोल नंबर (सीट नंबर) और माता का पहला नाम (जो आवेदन फॉर्म में भरा गया था).
Maharashtra Board SSC Result 2026 Website LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे कहां देखें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइट लाइव: स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे चेक कर सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर इन तीनों विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट कब जारी होगा?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज यानी 8 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित करेगा. आधिकारिक घोषणा सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी, जबकि स्टूडेंट्स दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर पाएंगे.


