16.6 C
Munich

शायद हम उन्हें अब नहीं देख पाएंगे… महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास और आगे के खेल पर बोले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान

Must read


होमखेलक्रिकेट

शायद हम उन्हें अब नहीं देख पाएंगे…धोनी के संन्यास बोले क्लार्क

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें चोट लगी थी और अब तक वो वापसी नहीं कर पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा अगर धोनी ने एक बार संन्यास ले लिया तो वो क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हो जाएंगे.

Zoom

शायद हम उन्हें अब नहीं देख पाएंगे…धोनी के संन्यास बोले माइकल क्लार्क

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को उम्र बढ़ने के बाद भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए. इस दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज का खेल पर जबरदस्त प्रभाव है. क्लार्क ने धोनी को टी20 क्रिकेट का “सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर” भी बताया. इस आईपीएल सीजन में फिटनेस की चिंता के चलते धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं. क्लार्क को लगता है कि एक बार अगर धोनी ने क्रिकेट छोड़ दिया तो फिर वो किसी भी भूमिका में नहीं दिखेंगे. कमेंट्र हो या फिर टीम का मेंटोर इस धुरंधर को किसी भी चीज में रूचि नहीं है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले धोनी को पिंडली में खिंचाव आ गया था. टीम की तरफ से चोट पर जानकारी देते हुए बताया गया था कि 44 साल के धोनी सीजन के शुरुआती कुछ मैच ही मिस करेंगे. चेन्नई की टीम अब तक 10 मैच खेल चुकी है लेकिन उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई. धोनी नेट्स में लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन मैच के दिन टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे. उनकी गैरमौजूदगी में भी क्लार्क का मानना है कि धोनी और सीएसके एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते.

क्लार्क ने Beyond23 क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, “एमएस धोनी ही सीएसके हैं. अगर आप सीएसके का कोई मैच देखेंगे तो हर किसी ने नंबर 7 की पीली जर्सी पहनी होती है. जब टीम में स्पॉन्सर आते हैं, तो हर स्पॉन्सर चाहता है कि एमएस धोनी टीम का हिस्सा हों. भारत और सीएसके के लिए वह इतने महत्वपूर्ण हैं. उम्र कोई मायने नहीं रखती. मुझे कोई यह नहीं समझा सकता कि एमएस धोनी से बेहतर कोई विकेटकीपर है. वह अभी भी टी20 में सबसे बेहतरीन विकेटकीपर हैं. वह एकदम अलग हैं. इसलिए लोगों को उनके रिटायरमेंट की दुआ करने से बचना चाहिए.”

क्या एमएस धोनी क्रिकेट से दूर हो जाएंगे?

अपने दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार क्लार्क ने भविष्यवाणी की कि धोनी प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद खेल से पूरी तरह दूर हो जाएंगे. उन्होंने फैंस और एक्सपर्ट्स से अपील की कि वे धोनी के रिटायरमेंट की मांग न करें. उन्होंने कहा, “जब वह रिटायर होंगे, तो शायद हम उन्हें क्रिकेट से जुड़ा नहीं देखेंगे. वह कमेंट्री तो बिल्कुल नहीं करेंगे. मुझे नहीं लगता कि वह सीएसके के मेंटर के तौर पर बने रहेंगे. मैं उन्हें कोचिंग करते हुए भी नहीं देख सकता. इसलिए मैं लोगों से कहूंगा कि वह धोनी को जल्दी बाहर जाने की दुआ न करें और उन्हें खेल से जुड़े रहने दें.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article