Last Updated:
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक गांव में तरबूज खाने के बाद युवती की मौत हो गई थी. सब लोग कह रहे थे कि तरबूज से जान गई. मगर, अब पिता ने सारा सच बताया है. तरबूज खाने से मौत महज अफवाह थी.
बिजनौर में तरबूज खाने से लड़की की मौत.
बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेरनगर नरैनी से खबर आ रही थी कि तरबूज खाने के बाद युवती की मौत हो गई. मगर, अब इस पूरे मामले में नया मोड़ सामने आया है. प्रशासन का कहना है कि तरबूज खाने से मौत होने की घटना महज अफवाह है. ऐसा कुछ नहीं हैं. युवती के पिता ने बताया कि बीमारी के चलते उसकी जान गई है.
बताया जा रहा था डॉ. जिया उल रहमान, उनकी पत्नी और बेटी मुस्कान की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग तीनों को अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में मुस्कान ने दम तोड़ दिया. वहीं तरबूत खाने से मौत की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच की बात कही है और कहा है कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
बता दें कि मुस्कान का हाल ही में निकाह तय हुआ था, जिसके चलते घर में खुशियों का माहौल था. लेकिन इस मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिर डॉ. जियाउल रहमान और उनकी पत्नी को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस खबर के फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था. अधिकारी पीड़िता के घर सच पता लगाने पहुंचे. फिर पता चला कि युवती बीमार थी. तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. तरबूज से मौत बस अफवाह थी.


