16.6 C
Munich

विराट ने खुद बताया कैसे करें उनका शिकार, प्रिंस यादव ने किया खुलासा, वो लेंथ जिसने कर दिया किंग का काम तमाम

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट ने खुद बताया कैसे करें उनका शिकार, प्रिंस यादव ने किया खुलासा

Last Updated:

अपनी धारदार इनस्विंग और यॉर्कर से आईपीएल 2026 में अलग पहचान बनाने वाले प्रिंस यादव विराट को बोल्ड करके सुर्खियों में है. हलांकि खुद प्रिंस इसका श्रेय विराट को ही देते है. मैच के बाद प्रिंस ने बताया कि विराट से बातचीत करने गए तो खुद बल्लेबाज ने उनको कहा था कि लेंथ से अगर मूवमेंट मिल रहा है तो वहीं लगातार गेंद गिराते रहो क्योंकि अंदर आती गेंद को सीम से पकड़ना आसान नहीं होता.

Zoom

प्रिंस यादव को विराट ने खुद बताया था आउट करने का तरीका

नई दिल्ली. बहुत कम ऐसा होता है कि कोई बैटर अपनी कमजोरी बॉलर को बताए और अगर बताता है तो फिर वहीं होता है जो इकाना स्टेडियम में हुआ.  सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली को शानदार गेंद पर आउट किया, लेकिन उन्होंने कहा कि टीम की जीत ज्यादा मायने रखती है. आरसीबी की टीम बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम से 213 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन 19 ओवर में छह विकेट पर 203 रन ही बना पाई. मिचेल मार्श के 111 रन की मदद से एलएसजी ने तीन विकेट पर 209 रन बनाए थे. प्रिंस ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंस ने कहा, “कोहली का विकेट लेने के बाद अच्छा लगा, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हमने मैच जीत लिया. अगर मैंने विकेट लिया होता और हम हार जाते, तो इतना अच्छा नहीं लगता.” उन्होंने कहा, “कोई भी गेंदबाज जब किसी भी तरह से विकेट लेता है तो अच्छा लगता है. अगर ऐसी स्थिति हो कि हम विकेट लेकर ही मैच जीत सकते हैं तो वही हुआ और मुझे अच्छा लग रहा है. प्रिंस ने इस सीजन में 16 विकेट लिए हैं, जो भुवनेश्वर कुमार (17) और अंशुल कंबोज (17) से सिर्फ एक विकेट कम है.

विराट ने बताई थी अपनी कमजोरी 

अपनी धारदार इनस्विंग और यॉर्कर से आईपीएल 2026 में अलग पहचान बनाने वाले प्रिंस यादव विराट को बोल्ड करके सुर्खियों में है. हलांकि खुद प्रिंस इसका श्रेय विराट को ही देते है. मैच के बाद प्रिंस ने बताया कि विराट से बातचीत करने गए तो खुद बल्लेबाज ने उनको कहा था कि लेंथ से अगर मूवमेंट मिल रहा है तो वहीं लगातार गेंद गिराते रहो क्योंकि अंदर आती गेंद को सीम से पकड़ना आसान नहीं होता. प्रिंस ने विराट के दिखाए रास्ते पर काम किया और विराट को 0 पर आउट करके सबसे बड़ा विकेट अपने नाम कर लिया.

शमी ने दूर की कमी 

24 साल के प्रिंस ने बताया कि उन्होंने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से नई गेंद से गेंदबाजी के बारे में बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा, “मैंने शमी से नई गेंद से गेंदबाजी के बारे में बहुत कुछ सीखा. उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी कोई गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा होता है तो वह मिड-ऑन या मिड-ऑफ पर खड़े रहते हैं. अगर आपके साथ इतना अनुभवी खिलाड़ी हो तो आत्मविश्वास अलग हो जाता है.

पाटीदार ने प्रिंस का माना लोहा 

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने माना कि प्रिंस की गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया. पाटीदार ने कहा, “हमने दिल्ली में प्रिंस के साथ कई घरेलू मैच खेले हैं. मैं उन्हें लंबे समय से देखता आ रहा हूं. उनकी गेंदबाजी में विविधता है, उनके पास गति है, स्विंग है. वह एक कुशल तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने आज बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि अपनी गेंदबाजी से उन्होंने मैच का रुख बदल दिया.” आरसीबी अभी 10 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है और पाटीदार ने कहा कि उनकी टीम खिताब का बचाव कर सकती है. उन्होंने कहा, “हम इस सीजन में मौजूदा चैंपियन के रूप में खेल रहे हैं और हमारे पास फिर से चैंपियन बनने का मौका है.”.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article