16.6 C
Munich

know coffee business idea low investment zero experience startup tips

Must read


Last Updated:

Low Investment Business Ideas: क्या आप भी अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन बजट की कमी आपके आड़े आ रही है? दिल्ली की सड़कों पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा ‘कॉफी कार्ट’ मॉडल आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. रामजस कॉलेज के बाहर सफल स्टार्टअप चला रहे सचिन ने साबित कर दिया है कि भारी-भरकम दुकान या लाखों के निवेश के बिना भी एक ब्रांड खड़ा किया जा सकता है. सही लोकेशन का चुनाव, शुद्धता और कानूनी परमिशन के साथ आप भी बेहद कम लागत में अपनी उद्यमिता की यात्रा शुरू कर सकते हैं. जानिए कैसे एक छोटा सा ‘पहियों वाला कैफे’ आपके बड़े सपनों को उड़ान दे सकता है.

दिल्ली: दिल्ली जैसे बड़े शहर में कॉफी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग तक, हर कोई आजकल कॉफी का शौकीन बन चुका है. ऐसे में कम निवेश में अपना बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए कॉफी कार्ट एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है. इसी कड़ी में युवा उद्यमी सचिन की कहानी प्रेरणा दे रही है. जो खुद का कॉफी कार्ट चला रहे हैं और दूसरों को भी आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं. सचिन और उनके दोस्त दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज के बाहर अपनी कॉफी कार्ट चलाते हैं.

कम लागत में शुरू करें अपना स्टार्टअप
सचिन बताते हैं कि कॉफी कार्ट बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती. एक साधारण कार्ट करीब 15 से 20 हजार रुपये में तैयार हो सकता है. इसके अलावा लाइटिंग, बैटरी, मिक्सर-ग्राइंडर जैसी बेसिक चीजों को जोड़कर कुल खर्च 50 हजार से 1 लाख रुपये तक आता है. यानी कम बजट में भी युवा अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं.

सही लोकेशन है सफलता की कुंजी
बिजनेस में लोकेशन का बहुत बड़ा रोल होता है. सचिन के अनुसार ऐसी जगह चुनना जरूरी है. जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा हो जैसे कॉलेज, मेट्रो स्टेशन या मार्केट एरिया सही लोकेशन मिलने पर ग्राहक अपने आप आने लगते हैं और बिज़नेस तेजी से बढ़ता है.

क्वालिटी और ईमानदारी सबसे जरूरी
कॉफी बिजनेस में सफलता के लिए स्वाद और क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करना चाहिए. सचिन कहते हैं कि जो स्वाद आप शुरुआत में देते हैं, उसे अंत तक बनाए रखें. इसके साथ ही ग्राहकों के साथ ईमानदारी और अच्छा व्यवहार बिज़नेस को लंबा चलाने में मदद करता है.

लाइसेंस और परमिशन की जानकारी
हालांकि छोटे स्तर पर कॉफी कार्ट शुरू करने के लिए बड़े लाइसेंस की जरूरत नहीं होती, लेकिन जिस जगह आप अपना कार्ट लगाते हैं वहां की लोकल अथॉरिटी या पुलिस से अनुमति लेना जरूरी होता है. अगर कोई फ्रेंचाइज़ी मॉडल अपनाता है, तो उसमें कुछ अतिरिक्त औपचारिकताएं हो सकती हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article