18.9 C
Munich

सरेआम गुंडागर्दी! क्रुणाल पंड्या का कॉलर पकड़कर दिया धक्का, पूरन ने की हदें पार, नए VIDEO से मचा हाहाकार

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्रुणाल का कॉलर पकड़कर दिया धक्का, पूरन ने की हदें पार, VIDEO से मचा हाहाकार!

Last Updated:

Nicholas Pooran Krunal Pandya Video: आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन के बीच नोंकझोंक देखने को मिली थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. अब मैच के बाद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरन क्रुणाल पंड्या का कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का देते नजर आ रहे हैं.

Zoom

क्रुणाल पंड्या और पूरन का वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ टीम ने इस मुकाबले को नाम कर सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक ऐसा लम्हा भी आया, जब माहौल थोड़ा गरमा गया. दरअसल, आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और लखनऊ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. अब मैच के बाद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरन पंड्या का कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का देते दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो मैच के बाद का है, जिसमें देखा जा सकता है कि लखनऊ में मैच खत्म होने के बाद निकोलस पूरन आरसीबी के क्रुणाल पंड्या का कॉलर पकड़ते नजर आ रहे हैं. आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच मैदान पर गर्मागर्मी अक्सर देखने को मिलती है. हालांकि, यहां सिर्फ यह मस्ती मजाक चल रहा था. पूरन ने क्रुणाल का कॉलर सिर्फ मजाक-मजाक में पकड़ा. दोनों खिलाड़ी इस दौरान हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि उनके बीच सब कुछ ठीक है और यह सिर्फ मस्ती थी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article