6.8 C
Munich

तीन बॉल दो छक्के… बुमराह की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया छक्का, देखने लायक था स्टार बॉलर का रिएक्शन

Must read


होमखेलक्रिकेट

बुमराह की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया छक्का, देखने लायक था रिएक्शन

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi six on jasprit bumrah 1st ball: वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाकर महफिल लूट ली. वैभव ने बुमराह के ओवर में तीन गेंदों के भीतर दो छक्के उड़ाकर ओवर को बड़ा बनाया.

Zoom

बुमराह की पहली गेंद पर वैभव ने उड़ाया छक्का.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में जिस टक्कर का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वो 13वें मुकाबले में देखने को मिली. ये भिड़ंत थी, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की, जिसे 15 साल के युवा सनसनी ने जीता. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के चलते देरी से मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो वैभव और यशस्वी जायसवाल ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. इस दौरान वैभव का सामना जसप्रीत बुमराह से भी हुआ. पारी का दूसरा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह और सामने थे वैभव. वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली ही गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर महफिल लूट ली. दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज के आगे वैभव के इस बेखौफ अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है. वैभव के इस सिक्स पर बुमराह का रिएक्शन भी देखने लायक था.

बुमराह की पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का
टॉस गंवाने के बाद राजस्थान की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी. पहले ही ओवर में यशस्वी ने चौके-छक्के उड़ाते हुए कुल 22 रन कूट दिए और टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी भी कहां पीछे रहने वाले थे. दूसरे ओवर में उन्हें स्ट्राइक मिली. सामने थे जसप्रीत बुमराह. बुमराह ने ओवर की पहली ही गेंद वैभव के स्लॉट में फेंक दी, जिस पर युवा सनसनी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से एक बड़ा छक्का लगा दिया. वैभव का यह शॉट देखकर बुमराह के चेहरे पर मुस्कान आ गई और वह वापस अपने बॉलिंग मार्क की ओर लौट गए. बुमराह का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article