Last Updated:
India New CDS | CDS Lieutenant General N S Raja Subramani News: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बन गए हैं. वह मौजूदा सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे.
CDS अनिल चौहान की जगह लेंगे एन.एस राजा सुब्रमणि.
New CDS Lieutenant General N S Raja Subramani : देश को नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है. जनरल अनिल चौहान की जगह लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए सीडीएस बन गया है. भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (PVSM, AVSM, SM, VSM) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है. नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के हाथ में तीनों सेनाओं की कमान होगी.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि पदभार ग्रहण करने की तारीख से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. अभी तक देश के सीएडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान हैं. लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि अब उन्हें ही रिप्लेस करेंगे.
कौन हैं NS राजा सुब्रमणि?
दरअसल, वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. इसके बाद तीनों सेनाओं की कमान लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि संभालेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि वर्तमान में 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वे 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) थे और मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान (Central Command) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे.
- एनएस राजा सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में मिलिट्री एडवाइज़र के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वह भारतीय सेना के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के प्रमुख भी रह चुके हैं.
- करीब 40 साल लंबे सैन्य करियर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, असम और पश्चिमी सीमा समेत कई अहम ऑपरेशनल इलाकों में कमान संभाली है. वह 8 गढ़वाल राइफल्स से जुड़े रहे हैं और सेना की स्ट्राइक कोर की भी कमान संभाल चुके हैं.
- उन्हें सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना के नए चीफ नियुक्त
इस बीच वाइस एडमिरल स्वामीनाथन को नौसेना का नया चीफ बनाया गया है. अभी वह मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमांडर हैं. वे 31 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2028 तक रहेगा. उन्हें 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था और वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare) के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला; जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रिवेनहैम (यूनाइटेड किंगडम); कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर, करंजा; और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड (USA) से शिक्षा प्राप्त की है.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें


