12.7 C
Munich

18 साल हो गए, बहुत दुख होता है… केकेआर से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक का दिल टूटा

Must read


होमखेलक्रिकेट

18 साल हो गए, दुख होता है…KKR से हार के बाद DC के क्रिकेट निदेशक का दिल टूटा

Last Updated:

दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली शुक्रवार की हार ने उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया. टीम के क्रिकेट निदेशक वेंकटपति राव ने हार के बाद निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा 18 साल हो गए लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए,बहुत ज्यादा दुख होता है.

Zoom

18 साल हो गए, दुख होता है… KKR से हार के बाद DC के क्रिकेट निदेशक का दिल टूटा

नई दिल्ली. एक फाइनल, तीन प्लेऑफ और दो सेमीफाइनल. दिल्ली कैपिटल्स (DC) उन दो फ्रेंचाइजी में से एक है, जो इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से खेल रही हैं, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई हैं. यह इंतजार एक बार फिर जारी रहेगा क्योंकि टूर्नामेंट में 11 मैचों में सातवीं हार के बाद DC के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद DC के क्रिकेट निदेशक वेंकटपति राव निराश नजर आए.उन्होंने कहा कि एक और निराशाजनक सीजन बहुत दुख देता है. राव दिल्ली डेयरडेविल्स के समय के ही आईपीएल का हिस्सा हैं.

राव ने कहा, “मुझे लगता है कि आज भी जब हमें अच्छी शुरुआत मिली, तो हम उसका फायदा नहीं उठा सके. ऐसे टूर्नामेंट में आप ऐसे मौके नहीं गंवा सकते. 18 साल हो गए, जाहिर है, यह बहुत दुख देता है. जब मैं पीछे देखता हूं तो तकलीफ होती है. मैं हमेशा जीतना चाहता था. डेयरडेविल्स के समय से लेकर अब तक. प्रशासन में आने के बाद भी मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं.”

राव ने पिछले साल यह पद संभाला था. पिछले सीजन में DC ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन लगातार हार के बाद वे प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके. इस सीजन में भी कुछ ऐसे मैच रहे जिसमें टीम पकड़ बनाने के बाद हार गई. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एक रन से हार और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 264/2 का स्कोर बनाने के बावजूद हारना, ऐसे मौके थे.

तीनों विभागों में फेल रही DC

राव ने कहा, “मुझे लगता है कि आज हम तीनों डिपार्टमेंट में फेल रहे. अच्छी शुरुआत के बाद सात-आठ ओवर के बाद हम अच्छी स्थिति में थे. एक विकेट या कुछ ही गिरे थे. अगले छह-सात ओवर में हम एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी और फील्डिंग में भी हम पिछड़ गए. पूरे टूर्नामेंट में हम छोटे-छोटे मौकों को नहीं जीत सके.”

अक्षर, कुलदीप की खराब फॉर्म से DC को नुकसान

DC के पास दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, “ऐसे खिलाड़ी, जैसे कुलदीप और अक्षर, अगर दोनों एक साथ अच्छी फॉर्म में हों, तो गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत हो जाती है. हम हमेशा चाहते हैं कि कप्तान, जो दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा है, वह इस टूर्नामेंट में फॉर्म में आए. लेकिन कहीं न कहीं, उसकी फॉर्म चली गई और इसका हमें नुकसान हुआ. आज के विपक्षी टीम को देखें, तो हमारे कुछ सीनियर खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सके. हमें इसका सामना करना होगा,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article