12.7 C
Munich

लोग मुझसे नफरत करते… केकेआर की जीत में भी विलेन बन जाते कैमरून ग्रीन, जानें ऐसा क्यों कहा

Must read


होमखेलक्रिकेट

लोग मुझसे नफरत करते… KKR की जीत में भी विलेन बन जाते ग्रीन, जानें क्यों

Last Updated:

IPL 2026 Cameron Green statement: फिन एलन की दमदार शतकीय पारी से केकेआर की टीम ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद केकेआर की जीत और फिन एलन की शतकीय पारी पर कैमरून ग्रीन ने कहा कि अगर मेरा साथी शतक पूरा नहीं कर पाता तो लोग मुझसे नफरत करते.

Zoom

केकेआर के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीम

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइटाइरडर्स की टीम ने जबरदस्त वापसी की है. टीम ने लगातार चार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों रो जिंदा रखा है. केकेआर ने अपने पिछले मैच में दिल्ली को 8 विकेट से हराया. इस मैच में केकेआर के लिए फिन एलन ने दमदार शतकीय पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे. फिन एलन आईपीएल में केकेआ के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं.मैच के बाद केकेआर की जीत और फिन एलन के शतक को लेकर ग्रीन ने एक बड़ा बयान दिया. फिन एलन को लेकर ग्रीन ने कहा, उनकी पारी को इतने करीब से देखना खास अनुभव था. करियर में कुछ ही बार ऐसा मौका मिलता है ये उनमें से एक था.’

उन्होंने कहा, “रनचेज के दौरान फिन से कुछ खास बात नहीं हुई. उसने बस इतना कहा अगले ओवर में मिलते हैं. मैं बस दूसरे छोर पर खड़ा था.” ग्रीन ने माना कि जब जीत के लिए 29 रन बाकी थे, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनका शतक पूरा होने वाला है. उन्होंने कहा, “अगर मैंने एलन को स्ट्राइक नहीं दी होती तो शायद कोलकाता का सबसे नापसंद आदमी बन जाता.”

प्लेऑफ के लिए केकेआर की उम्मीदें बरकरार

आईपीएल 2026 में निराशाजनक शुरुआत करने वाली केकेआर की टीम ने लगातार चार जीत से प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में केकेआर ने 14.2 ओवर में 143 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम के लिए इस मैच में फिन एलन ने 47 गेंद में नाबाद 100 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 5 चौके भी लगाए. फिन एलन के अलावा टीम के लिए कैमरून ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाथुम निसांका और केएल राहुल की तेज शुरुआत के दम पर पॉवरप्ले में अच्छे रन बनाए. निसांका ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि अशुतोष शर्मा ने आखिरी में 39 रन जोड़े. लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की जिससे दिल्ली 20 ओवर में 8 विकेट 142 रन ही बना पाई. गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरून ग्रीन के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article