12.7 C
Munich

बंगाल CM बनते ही सुवेंदु पहुंचे सीएम योगी के पास, मिला ऐसा उपहार, देखते ही हाथ जोड़कर सिर झुका लिया

Must read


Last Updated:

West Bengal CM Oath Taking Ceremony: तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को एक नहीं बल्कि दो बार हराने वाले दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके शपथ लेते ही स्टेज पर एक खास नजारा देखने को मिला. सीएम योगी ने एक खास उपहार दिया.

Zoom

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को दिया खास तोहफा.

West Bengal CM Oath Taking Ceremony: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसी के साथ बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई. शपथ ग्रहण के दौरान काफी खास तस्वीरें सामने आई हैं. सबसे दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला, जब सुवेंदु ने शपथ ग्रहण करते ही स्टेज पर मौजूद बड़े नेताओं से हाथ मिलाया. हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथ मिलाने की बजाय उनको एक खास उपहार दिया. आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या गिफ्ट दिया, जो यादगार पल बन गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. ये लोग बंगाल में इस नई सरकार के गठन के साक्षी बने हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के साथ ही सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक कद और मजबूत हो गया है.

जब सीएम योगी के पास पहुंचे….
जब सुवेंदु अधिकारी ने शपथ लेना शुरू किया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गई. हर किसी के चेहरे पर खुशी थी. शपथ लेने के बाद वो सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पास गए और हाथ मिलाया. फिर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हर किसी से हाथ मिलाकर खुशी जाहिर की.

सुवेंदु जब सीएम योगी के पास पहुंचे तो उन्होंने सभी की तरह उनकी ओर भी हाथ बढ़ा दिया. मगर, सीएम योगी ने हाथ न मिलाकर उन्हें एक उपहार दे दिया. दरअसल, सीएम योगी ने भगवा गमछा उनके गले में पहना दिया. इस पर बंगाल के नए सीएम सुवेंदु ने दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया.

एक नजर इस पर भी
करीब तीन दशक से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सुवेंदु अधिकारी को राज्य की राजनीति का अनुभवी और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है. उनके पास 20 वर्षों से अधिक का विधायी अनुभव है. वह दो बार लोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पिछले पांच वर्षों तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा वह तीन बार पार्षद और कांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं. सुवेंदु अधिकारी को प्रशासनिक अनुभव का भी लंबा रिकॉर्ड हासिल है. वह पश्चिम बंगाल सरकार में परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. साथ ही हुगली रिवर ब्रिज कमीशन के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन के रूप में उन्होंने औद्योगिक शहर हल्दिया के विकास में अहम भूमिका निभाई. सहकारी आंदोलन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. उन्होंने कृषि ग्रामीण बैंक, कांथी अर्बन कोऑपरेटिव और विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक जैसे संस्थानों का नेतृत्व किया. सुवेंदु अधिकारी का परिवार स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़ा रहा है. उनके पूर्वज बिपिन अधिकारी और केनाराम अधिकारी बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के करीबी सहयोगी रहे थे. ब्रिटिश शासन के दौरान उनके परिवार को उत्पीड़न और दमन का सामना भी करना पड़ा था. अंग्रेजों ने सुवेंदु अधिकारी के परिवार के घर को दो बार जला दिया था.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article