19.8 C
Munich

श्रेयर अय्यर होंगे भारत के नए टी20 और वनडे कप्तान, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की हो सकती है छुट्टी: रिपोर्ट

Must read


होमखेलक्रिकेट

अय्यर होंगे नए टी20 और वनडे कप्तान! सूर्या और गिल की जगह लेंगे: रिपोर्ट

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चयनकर्ता इनाम दे सकते हैं. खबरों की माने तो उनको ना सिर्फ टी20 टीम की कप्तानी दिए जाने पर चर्चा हो रही है बल्कि वनडे टीम की भी कमान मिल सकती है.

Zoom

श्रेयस अय्यर को मिल सकती है टी20 और वनडे की कप्तानी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के बाद भारतीय टीम को लिमिटेड ओवर क्रिकेट की कप्तानी में बदलाव की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर दोनों ODI और T20I टीमों के कप्तान बनने के लिए सबसे आगे हैं. NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और अजित आगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति दोनों वाइट-बॉल फॉर्मेट्स के लिए एक ही कप्तान नियुक्त करने पर विचार कर रही है. भारत अगले ODI वर्ल्ड कप साइकिल और आने वाले ICC इवेंट्स की तैयारी शुरू कर रहा है.

क्या श्रेयस अय्यर बनेंगे भारत के कप्तान?

श्रेयस अय्यर की हालिया वाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और IPL 2026 में उनकी कप्तानी ने इस भूमिका के लिए उनका दावा मजबूत किया है. NDTV के अनुसार, BCCI के एक सूत्र ने संकेत दिया है कि जब भारत की अगली T20I टीम की घोषणा होगी, तब बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

NDTV ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “नई T20 टीम की घोषणा के समय कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हम एक खिलाड़ी को दोनों T20 और ODI टीमों की कप्तानी देने पर विचार कर रहे हैं. हमारा फोकस अब दोनों पर है. BCCI युवा प्रतिभा को मौका देना चाहता है, साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों को भी अवसर देना चाहता है. श्रेयस ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उनकी चोटें दुर्भाग्यपूर्ण रही हैं,”

सूत्र ने IPL सीजन में अय्यर की कप्तानी की तारीफ भी की. NDTV को दिए बयान में सूत्र ने कहा, “इस साल उन्होंने अपनी IPL फ्रेंचाइजी को बहुत शानदार तरीके से लीड किया है. वह वाइट-बॉल कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. सूर्यकुमार यादव हमारे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रहे हैं, उनकी उपलब्धियों का भी सम्मान किया जाएगा,”

सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल, दोनों बाहर?

इस बदलाव से मौजूदा T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव पर दबाव बढ़ सकता है. भले ही उन्होंने इस साल भारत को ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार उम्मीद कर रहे थे कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक टीम की कप्तानी करते रहेंगे, जहां क्रिकेट की वापसी होनी है. वहीं, शुभमन गिल, जिन्हें रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद ODI कप्तान बनाया गया था. उन्हें भी नेतृत्व की जिम्मेदारी के लिए फिर से मुकाबला करना पड़ सकता है.

भारत का अगला इंटरनेशनल मुकाबला 6 जून से शुरू होगा. जिसमें अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद तीन मैचों की ODI सीरीज होगी. टीम जून में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां वाइट-बॉल टूर के दौरान नए नेतृत्व की दिशा के बारे में शुरुआती संकेत मिल सकते हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article