13.4 C
Munich

बंगाल के ‘भीष्म पितामह’ का पीएम मोदी ने किया सम्मान, छलके आंसू, बेटे ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी के थे साथी

Must read


Last Updated:

PM Modi Felicitates Veteran RSS Worker Makhanlal Sarkar: सिलीगुड़ी के माखनलाल सरकार को आज बंगाल की नई बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण मंच पर जो सम्मान मिला, उसने इतिहास के पन्नों को ताजा कर दिया. पीएम मोदी जिस आत्मीयता के साथ माखनलाल सरकार से मंच पर मिले, उसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया. अब उनके बेटे मणिलाल सरकार ने भावुक होकर बताया कि उनके पिता 16 साल की उम्र से संघ के आदर्शों पर चल रहे हैं और उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर तक की यात्रा की थी.

Zoom

पीएम मोदी ने आरएसएस के ‘भीष्म पितामह’ किया सम्मान.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में आज एक ऐसा क्षण आया जिसने राजनीति से इतर मानवीय संवेदनाओं और वैचारिक निष्ठा की एक नई मिसाल पेश की. सिलीगुड़ी के वयोवृद्ध नेता माखनलाल सरकार को मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद पूरा बंगाल गौरव महसूस कर रहा है. सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण के मौके पर भाजपा ने अपने उन पुराने स्तम्भों को याद किया, जिन्होंने शून्यता के दौर में पार्टी का झंडा थामे रखा था.

सिलीगुड़ी के रहने वाले माखनलाल सरकार आज उस समय चर्चा के केंद्र में आ गए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें मंच पर सम्मानित किया. माखनलाल के पुत्र मणिलाल सरकार ने मीडिया से बात करते हुए रुंधे गले से कहा, ‘मेरे पिता 16 साल की उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सिद्धांतों के साथ जी रहे हैं. उनकी निष्ठा कभी नहीं डिगी.’





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article