Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को देखने को लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. मैच के फौरन बाद वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा के लिए रवाना हो गए. पूर्व क्रिकेटर को अचानक कटरा में देख फैंस और श्रद्धालु भी हैरान थे.
गौतम गंभीर परिवार संग पहुंचे कटरा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार को कटरा पहुंचे. यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना की.गंभीर के अचानक कटरा पहुंचने से श्रद्धालुओं और क्रिकेट फैंस में उत्साह देखने को मिला. दर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. गंभीर के साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.कटरा जाने से पहले गौतम गंभीर ने शुक्रवार शाम अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे. गंभीर के साथ भारत के चयनकर्ता आरपी सिंह भी थे. इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई.
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच को स्टैंड्स में बीसीसीआई के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला से भी थोड़ी देर बात करते देखा गया. यह गंभीर की 2024 में केकेआर के मेंटर बनने और टीम के तीसरी बार खिताब जीतने के बाद पहली आईपीएल मैच में मौजूदगी थी. गंभीर की मौजूदगी केकेआर के लिए लकी साबित हुई क्योंकि उन्होंने दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया. फिन एलेन ने 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर कोलकाता को लगातार चौथी जीत दिलाई.
#WATCH | J&K | Indian cricket team head coach Gautam Gambhir, along with his family arrive in Katra to offer prayers at the holy shrine of Shri Mata Vaishno Devi pic.twitter.com/uzlAjMCIFI


