21.9 C
Munich

भारत का धार्मिक इतिहास पुस्तक I भारत का धार्मिक इतिहास

Must read


Last Updated:

Dharohar: नगर निगम मुरादाबाद की लाइब्रेरी में 1922 की दुर्लभ पुस्तक ‘भारत का धार्मिक इतिहास’ आज भी बेहद सावधानी से सुरक्षित रखी गई है. 104 साल पुरानी इस पुस्तक में भारत के सभी धर्मों और सांस्कृतिक विरासत का विस्तृत वर्णन है. खास बात यह है कि सभी धर्मों के लोग इस पुस्तक का अध्ययन कर ज्ञान प्राप्त करते हैं, जिससे आपसी भाईचारे और भारतीय संस्कृति की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है.

मुरादाबाद. नगर निगम मुरादाबाद द्वारा पुस्तकों को संजोकर रखने का काम लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक दुर्लभ पुस्तक भारत का धार्मिक इतिहास भी शामिल है. यह पुस्तक सन 1922 की है, यानी लगभग 104 वर्ष पुरानी है. इसमें पूरे भारत के धार्मिक इतिहास का विस्तार से वर्णन किया गया है. नगर निगम मुरादाबाद द्वारा इसे आज भी बेहद सावधानी से संजोकर रखा गया है. खास बात यह है कि इस पुस्तक को सभी धर्मों के लोग पढ़ते हैं और इससे ज्ञान प्राप्त करते हैं. यह पुस्तक आपसी भाईचारे और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. पुरानी धरोहरों को सहेजने का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है.

104 साल पुरानी है पुस्तक
नगर निगम की लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन के पद पर तैनात फुरकान आलम ने बताया कि हमारी लाइब्रेरी में भारत के धार्मिक इतिहास की पुस्तक आज भी संजोग कर रखी गई है. इसमें पूरे भारत का जो भी धार्मिक इतिहास है, उन सभी का विस्तार से वर्णन किया गया है. यह पुस्तक 1922 की है. इसके साथ ही करीब 104 साल पुरानी पुस्तक को आज भी हम बड़े ही संभाल कर रखते हैं, जिससे लोग इससे ज्ञान प्राप्त कर सकें. तो वहीं इस पुस्तक को पढ़ने के लिए मुरादाबाद मंडल से लोग आते हैं और सभी धर्म के लोग इस पुस्तक को पढ़कर ज्ञान प्राप्त करते हैं.

सभी धर्म के लोग करतें है अध्ययन
करीब ढाई सौ मेंबर जुड़े हुए हैं. जो लगातार इस पुस्तक को पढ़ते हैं और इस पुस्तक से ज्ञान प्राप्त करते हैं. बहुत से लोग ऐसे हैं जो घर पर भी पुस्तक इशू करा कर ले जाते हैं और घर पर पढ़ते हैं और इससे खुद तो ज्ञान प्राप्त करते ही हैं और अन्य लोगों को भी इस पुस्तक को पढ़ाकर ज्ञान प्राप्त कराते हैं. इस पुस्तक में वेदों का जिक्र किया गया है और भारत के धार्मिक इतिहास का वारिकी से वर्णन किया गया है. उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में कुछ ही शहरों का नहीं बल्कि पूरे भारत का धार्मिक इतिहास मौजूद है. इसके साथ ही इसमें सभी धर्म का इतिहास मौजूद है और यहां पर सभी धर्म के लोग इस पुस्तक को अध्ययन करने के लिए आते हैं और इसी पुस्तक से ज्ञान प्राप्त करते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article