21.9 C
Munich

आईपीएल 2026 के बीच बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, यशस्वी जायसवाल ने संभाली कमान, रियान पराग को क्या हुआ?

Must read


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल 2026 के बीच बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, यशस्वी ने संभाली कमान

Last Updated:

Why Riyan Parag not playing against GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद टीम के इस ओपनर बल्लेबाज ने बताया कि नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. राजस्थान की टीम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं.

Zoom

गुजरात टाइटंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल कर रहे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले का टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इस मुकाबले में राजस्थान की टीम की कमान यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं. टॉस के लिए जैसे ही यशस्वी मैदान पर आए तो फैंस के मन में सवाल उठा कि रियान पराग को अचानक क्या हुआ? इसका जवाब यशस्वी ने टॉस जीतने के बाद दिया. दरअसल, रियान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाए.

रियान पराग को क्या हुआ?
यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि पिच अच्छी है और हम लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं. रियान की मांसपेशियों में पिछले मैच में खिंचाव आ गया था, पर मुझे लगता है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे.’ राजस्थान की टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी. यशस्वी ने कहा, ‘टीम में शिमरन हेटमायर और यश राज पुंज की एंट्री हुई है.’ बतौर कप्तान राजस्थान के लिए पहला मैच खेल रहे यशस्वी ने कहा, ‘मैं इस मैच के लिए बहुत उत्साहित हूं.’





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article