20.4 C
Munich

IPL मैच के दौरान कमेंटेटर ने किया बड़ा कांड, एक्शन मोड में BCCI, मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL मैच के दौरान कमेंटेटर ने किया कांड, मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर!

Last Updated:

BCCI warns former cricketer: भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल 2026 में रील और वीडियो बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन मोड हैं. बीसीसीआई ने साफ तौर प्लेयर्स को चेतावनी दी है कि वह टीम होटल और बस में ट्रैवलिंग के दौरान वीडियो नहीं बनाएंगे. अब एक नया मामला पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर को लेकर सामने आया, जिन्हें वीडियो बनाने को लेकर वॉर्निंग मिली है.

Zoom

आईपीएल मैच के दौरान वीडियो बनाना पूरी तरह से बैन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में 2026 में खिलाड़ियों के बाद अब बीसीसीआई ने कमेंटेटर्स को कड़ी वॉर्निंग दी है. बोर्ड ने आईपीएल में भ्रष्टाचार-रोधी नियमों को सख्ती से लागू कर रहा है. इसके तहत उन खिलाड़ियों, अधिकारियों, टीम सदस्यों के परिवारों और ब्रॉडकास्टर्स पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है जो सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कमेंट्री कर रहे कुछ पूर्व क्रिकेटरों को मैच के दौरान सुरक्षित क्षेत्र (PMOA) में वीडियो बनाने के लिए फटकार लगाई गई है.

एक पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी को डगआउट के पास वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया जिसे बीसीसीआई की टीम ने तुरंत रोका. अब उन पर कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी भी हो रही है क्योंकि बोर्ड का नियम है कि आईपीएल की आधिकारिक ड्रेस पहनकर कोई भी मैदान पर प्राइवेट वीडियो नहीं बना सकता. बोर्ड इस बात को लेकर भी चिंतित है कि खिलाड़ियों की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और व्लॉगर्स के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं, जिससे ‘हनी ट्रैप’ जैसी घटनाओं का खतरा रहता है.

प्लेयर्स के दोस्तों और फैमिली को भी मिली है चेतवानी

बता दें कि खिलाड़ियों में रील बनाने का जुनून इतना बढ़ गया है कि एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की ट्रैवलिंग और ठहरने की जानकारी शेयर करने से मना करना पड़ा. बोर्ड ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि कुछ फ्रेंचाइजी ने इन्फ्लुएंसर्स को टीम के भीतर तक पहुंच दे दी है. इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवारों को भी आईपीएल के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने के निर्देश दिए गए हैं.

नियमों के उल्लंघन का आलम यह है कि कुछ खिलाड़ी मैच शुरू होने से ठीक पहले या खत्म होते ही वीडियो पोस्ट कर देते हैं. पहले भी एक भारतीय तेज गेंदबाज को तब चेतावनी दी गई थी जब उन्होंने अपनी वाइफ द्वारा बनाए गए टीम होटल के वीडियो को प्रमोट किया था. कई बार इन वीडियो से यह भी पता चल जाता है कि खिलाड़ी उस दिन मैच खेल रहा है या नहीं. एंटी करप्शन यूनिट ने सीनियर खिलाड़ियों द्वारा दोस्तों या परिवार को टीम बस में ले जाने पर भी आपत्ति जताई है. अब ये सख्त नियम न केवल आईपीएल बल्कि राज्यों की स्थानीय टी20 लीगों में भी कड़ाई से लागू किए जाएंगे ताकि युवा खिलाड़ियों के सामने गलत उदाहरण पेश न हो.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article