J&K पुलिस के इस चाबुक से तिलमिला कर रह जाएंगे आतंकी, POK तक महसूस होगा दर्द, एक ही बार में दिया 8100000 का झटका

Date:


Last Updated:

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने एक बार फिर आतंकियों पर अपना हंटर चलाया है. इस हंटर की मार ऐसी है कि पाक अधिकृत कश्‍मीर में बैठे भी दर्द से बिखल उठेंगे. जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के जरिए एक ही बार में करीब 81 लाख रुपए का झटका दिया है. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Zoom

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने आतंकियों को 81 लाख का तगड़ा झटका दिया है.

Jammu Kashmir Police: जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए ऐसा चाबुक चलाया है, जिसकी मार से वे बस तिलमिलाकर रह जाएंगे. इतना ही नहीं, इस मार का दर्द घाटी में मौजूद आतंकियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी चींखें पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) तक सुनाई देंगी. दरअसल, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने पाकिस्‍तान में बैठे एक आतंकी हैंडलर की करीब 81 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है.

पीओके में बैठे इस आतंकी हैंडलर की यह संपत्ति राजौरी जिले के अंतर्गत आती है. राजौरी जिला की थाना मंडी पुलिस ने आतंकी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस अचल संपत्ति को कुर्क किया है. थानामंडी पुलिस की यह कार्रवाई सीआरपीसी की धारा 87/88 के तहत की गई है. इस संपत्ति में कुल 2 कनाल और 14 मरले जमीन शामिल है. इस जमीन का खसरा नंबर 125, 128 और 160 है. कुर्क की गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 81 लाख रुपये आंकी गई है.

10 आतंकियों के खिलाफ हो चुकी है कुर्की की कार्रवाई
जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अनुसार, जिस आतंकी के खिलाफ कुर्की की यह कार्रवाई की गई है, उसका नाम अरशद है. वह मूल रूप से थानामंडी थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खबलान गांव का रहने वाला है. आतंकी के खिलाफ थान में 2011 में दर्ज हुई एफआईआर के तहत की गई है. इस एफआईआर का नंबर 4/2011 है. पुलिस के अनुसार, थाना मंडी पुलिस ने अब तक पीओके में बैठे 10 आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है. आगे भी आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी.

घाटी के अमनचैन से बौखलाए हुए हैं आतंकी
बीते कुछ महीनों से जम्‍मू कश्‍मीर में शांति और अचनचैन बना हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने एक-एक कर घाटी में मौजूद आतंकियों का लगभग सफाया कर दिया है. वहीं, सरहद पर सख्‍ती की वजह से पाकिस्‍तान से घुसपैठ भी अब संभव नहीं हो पा रही है. इसके अलावा, कश्‍मीर के नौजवानों ने भी आतं‍कवाद की तरफ से अपना मुंह फेर दिया है, जिसकी वजह से बचे खुचे चंद आतंकियों को नए रिक्‍यूट नहीं मिल पा रहे हैं. आतंकियों को खुद अपना वजूद घाटी में खत्‍म होना नजर आने लगा है. बदली हुई परिस्थितियों से बौखलाए आतंकियों ने एक बार फड़फड़ाना शुरू कर दिया है.

About the Author



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related