Last Updated:
IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे के भीतर एक बार फिर फेरबदल हुआ है. 2022 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को राज्यपाल का नया एडीसी (ADC) नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, यूपी शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है. बरेली रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अजय कुमार साहनी को अब मुरादाबाद रेंज की कमान सौंपी गई है, जबकि मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी. को बरेली रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है.
आईपीएस अफसर ट्रांसफर. (सांकेतिक तस्वीर)
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस बार शासन ने राजभवन की सुरक्षा और समन्वय से लेकर दो महत्वपूर्ण रेंजों (मुरादाबाद और बरेली) के उच्चाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किए हैं.
दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले
मनोज यादव की नियुक्ति के अलावा, राज्य सरकार ने 2009 बैच के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र (रेंज) की अदला-बदली कर दी है.
आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण / नवीन तैनाती
| क्र० | अधिकारी का नाम व बैच | कहां से | कहां को |
|---|---|---|---|
| 1 | अजय कुमार साहनी,आईपीएस-आरआर-2009 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद |
| 2 | मुनिराज जी.,आईपीएस-आरआर-2009 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली |
| 3 | मनोज यादव,आईपीएस | – | राज्यपाल के एडीसी |
अजय कुमार साहनी: 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री अजय कुमार साहनी, जो अब तक पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में बरेली परिक्षेत्र (रेंज) का कामकाज देख रहे थे, उन्हें वहां से स्थानांतरित कर दिया गया है. अब उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र (रेंज) के रूप में नई तैनाती दी गई है.
मुनिराज जी.: 2009 बैच के ही एक अन्य आईपीएस अधिकारी श्री मुनिराज जी., जो मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी के पद पर तैनात थे, उन्हें वहां से हटाकर बरेली परिक्षेत्र का नया पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है.
IPS मनोज यादव बने राज्यपाल के एडीसी
ताजा फेरबदल के तहत 2022 बैच के युवा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मनोज कुमार यादव को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का नया ‘एडीसी’ (Aide-de-Camp – परिसहाय) नियुक्त किया गया है. राज्यपाल के एडीसी का पद बेहद गरिमामय और जिम्मेदारी भरा होता है, जो राजभवन की सुरक्षा, प्रोटोकॉल और राज्यपाल के आधिकारिक दौरों में समन्वय का कार्य देखता है.
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
