India Shine : 6 संकेत जो बता रहे भविष्य भारत का है, पूरी दुनिया दे रही मजबूत ग्रोथ की गवाही

Date:


होमफोटोमनीLatest Money

6 संकेत जो बता रहे भविष्य भारत का है, पूरी दुनिया दे रही मजबूत ग्रोथ की गवाही

Last Updated:

India Shine : भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ देखें तो यह पूरी दुनिया में सबसे तेज है. आज पूरी दुनिया के संस्थान और दिग्गज इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आने वाला भविष्य भारत का है. फिलहाल 10 ऐसे संकेत हैं, जो भारत के भविष्य की बेहतर तस्वीर पेश कर रहे हैं. इसमें सिर्फ विकास दर के आंकड़ों को शामिल नहीं किया गया है, बल्कि शेयर बाजार, इनकम टैक्स सहित कई मुद्दों को शामिल किया गया है और ये सभी बता रहे कि आने वाला भविष्य भारत का होने वाला है.

एफआईआई का निवेश : इस समय अमेरिका सहित दुनियाभर के बाजारों में गिरावट दिख रही है. चीन और और अमेरिका की कंपनियां एआई में ओवर इनवेस्टमेंट का दबाव झेल रहीं और उनके शेयर बाजारों में भी इसका असर दिख रहा है. ऐसे में विदेशी निवेशक इन बाजारों से पैसे निकालकर भारत में लगा रहे हैं. 11 नवंबर को एक ही दिन में विदेशी निवेशकों ने 12,563 करोड़ रुपये का निवेश किया और नवंबर महीने में अब तक कुल करीब 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं. यह दिखा रहा है कि भारतीय बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ने लगा है.

टैक्स कलेक्शन : भारत सरकार ने चालू वित्तवर्ष के अब तक के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें बताया गया है कि 1 अप्रैल से 10 नवंबर तक देश का कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.50 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 14 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल इसी अवधि में 15.35 लाख करोड़ का टैक्स कलेक्शन आया था. इसमें से रिफंड जारी करने के बाद शुद्ध टैक्स कलेक्शन 14.42 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 11.67 फीसदी ज्यादा है. सरकार ने 1 अप्रैल से 10 नवंबर के बीच करीब 3.08 लाख करोड़ का रिफंड भी जारी किया है, जो पिछले साल से 26 फीसदी ज्यादा है.

विकास दर : भारत की विकास दर की दुनिया कायल है. दूसरी तिमाही में ग्रोथ 7.8 फीसदी रही, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां तक कि मूडीज ने भी कहा है कि अगले कई साल तक भारत की तेज ग्रोथ बरकरार रहेगी. इसके अलावा IMF ने वित्तवर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है, जो सबसे ज्यादा है. RBI ने भी GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया. भारत की विकास दर पहली तिमाही में 7.8% रही और दूसरी तिमाही में भी तेज ग्रोथ दर्ज की है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जीएसटी कलेक्शन : भारत के ग्रोथ का असली इंजन के घरेलू उपभोक्ता हैं, जो डायरेक्ट टैक्स से लेकर जीएसटी के रूप में इनडायरेक्ट टैक्स से भी सरकार का खजाना भरते जा रहे हैं. अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन करीब 23 फीसदी बढ़ा है और यह 2.40 लाख करोड़ के आसपास रहा है. इस साल लगातार 6वां महीना रहा जब जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ से ज्यादा रहा है. यह दिखाता है कि घरेलू उपभोक्ता और कारोबार तेजी से खर्च और खपत बढ़ा रहे हैं.

निर्यात में इजाफा : मेक इन इंडिया और पीएलआई जैसी स्कीमों ने भारतीय मैन्युफैक्चरिंग को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है. इसके अलावा भारत लगातार दुनिया के तमाम देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहा है, जिसका फायदा निर्यातकों को मिलेगा. भारत का कुल निर्यात अभी तक 13.84 फीसदी बढ़ा है. यह ग्रोथ इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि अमेरिका के टैरिफ वार और मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुनियाभर के कारोबार पर असर पड़ा है.

वाहन बाजार : भारत के वाहन बाजार ने भी अक्टूबर में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और कारों की बिक्री का रिकॉर्ड बना दिया. इतना ही नहीं, नवंबर में धनतेरस के मौके पर एक ही दिन में करीब 1 लाख वाहनों की डिलीवरी का नया रिकॉर्ड भी बना है. त्योहारी डिमांड को देखते हुए अक्टूबर में कुल थोक बिक्री 5.24 लाख रही, जो सिर्फ पैसेंजर वाहनों का आंकड़ा है. यह भारतीय ऑटो बाजार का रिकॉर्ड है. इसमें से 2.16 लाख वाहन तो सिर्फ मारुति ने ही बेच डाले. टाटा मोटर्स ने भी अक्टूबर में करीब 74 हजार कारें बेची.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related