Last Updated:
Mangal Gochar 2026: ग्रहों की चाल में बदलाव को ज्योतिष में काफी अहम माना जाता है. आज 12 नवंबर 2026 को मंगल अपनी राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. भारतीय समय के अनुसार यह गोचर रात करीब 8:18 बजे होगा. खास बात यह है कि सिंह राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं. ऐसे में मंगल के प्रवेश के बाद दोनों ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे. ज्योतिष में मंगल और गुरु की इस युति को गुरु-मंगल योग से जोड़कर देखा जाता है. इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर धन, नौकरी और कारोबार के लिहाज से खास माना जा रहा है.
कब और कहां होगा मंगल का गोचर? वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल को साहस, ऊर्जा, जमीन, संपत्ति और पराक्रम का कारक माना जाता है. वहीं गुरु को ज्ञान, धन, शिक्षा और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है. जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसे मंगल-गुरु की युति कहा जाता है. आज 12 नवंबर को मंगल रात करीब 8:18 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु पहले से ही सिंह राशि में मौजूद हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी. हालांकि, दोनों ग्रहों की अंशों के हिसाब से सटीक युति 16 नवंबर को होगी. सिंह राशि में केतु भी मौजूद हैं, इसलिए इस दौरान तीनों ग्रह एक ही राशि में रहेंगे. (Image-AI generated)
कर्क राशि: धन और कमाई में सुधार के संकेत कर्क राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति दूसरे भाव यानी धन भाव में बनेगी. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा. कारोबारियों की आमदनी बढ़ सकती है और पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है. परिवार में भी सुखद माहौल बना रह सकता है. (Image-Canva)
तुला राशि: निवेश से मिल सकता है फायदा तुला राशि वालों के लिए यह युति ग्यारहवें भाव यानी लाभ स्थान में बनेगी. इससे कमाई के नए मौके मिल सकते हैं. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पारिवारिक कारोबार में भी मुनाफे के संकेत हैं. (Image-Canva)
Add News18 as
Preferred Source on Google
वृश्चिक राशि: करियर में मिल सकती है सफलता वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति दसवें भाव यानी कर्म स्थान में बनेगी. इससे नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने के संकेत हैं. (Image-Canva)
क्या ध्यान रखें? ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा और साहस का ग्रह माना जाता है. ऐसे में इस गोचर के दौरान जल्दबाजी में फैसले लेने और गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचने की सलाह दी जाती है. गुरु ज्ञान और समझदारी से जुड़ा ग्रह है, इसलिए सोच-समझकर उठाए गए कदम आपके लिए बेहतर रह सकते हैं. (Image-AI generated)
