₹40 में बिक रहा एक कद्दू, 2 एकड़ में ₹3 लाख मुनाफा; पूर्णिया के किसान से जानें कमाई का मॉडल

Date:


Last Updated:

pumpkin farming Success Story: छठ पूजा से पहले पूर्णिया के किसान विजय कुमार सिंह ने कद्दू की खेती से शानदार मुनाफा कमाया है. हरदा पंचायत के ठाढ़ा गांव के किसान ने दो एकड़ में लट्टूवन वैरायटी के कद्दू की खेती कर करीब 3 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है. 40 वर्षों से खेती कर रहे विजय सिंह बाजार की मांग और त्योहारों को ध्यान में रखकर फसल लगाते हैं. छठ के कद्दू-भात को लेकर बढ़ी मांग के बीच उनके खेतों में तैयार कद्दू 40 रुपये प्रति पीस तक बिक रहे हैं.

Chhath Puja pumpkin farming Success Story: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आते ही बाजार में कद्दू की मांग बढ़ जाती है. दरअसल, छठ पूजा की शुरुआत कद्दू-भात से होती है. ऐसे में पर्व से पहले कद्दू की बिक्री तेज हो जाती है और किसानों को अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद रहती है. इसी मौके का फायदा पूर्णिया जिले के एक अनुभवी किसान उठा रहे हैं, जो छठ से करीब तीन महीने पहले ही अपने खेत में कद्दू की खेती शुरू कर देते हैं और पर्व के दौरान लाखों रुपये का मुनाफा कमाते हैं.

बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है
पूर्णिया जिले के हरदा पंचायत अंतर्गत ठाढ़ा गांव के किसान विजय कुमार सिंह इस बार दो एकड़ जमीन पर कद्दू की खेती कर रहे हैं. उन्होंने अपने खेत में लट्टूवन वैरायटी का कद्दू लगाया है. यह कद्दू देखने में गोल होता है और बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. किसान विजय कुमार सिंह के मुताबिक, दो एकड़ में कद्दू की खेती से अब तक करीब 3 लाख रुपये का मुनाफा कमा चुके हैं. खेत में जो कद्दू अब भी बचे हुए हैं, उन्हें छठ व्रतियों के बीच दान करने की योजना है.

40 वर्षों से खेती, बाजार और त्योहार देखकर करते हैं फसल का चयन
किसान विजय कुमार सिंह पिछले 40 वर्षों से खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि वह बाजार की कीमतों और पर्व-त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखकर फसलों का चयन करते हैं, ताकि सही समय पर उपज बेचकर अच्छी कीमत प्राप्त कर सकें. इसी रणनीति के तहत वह छठ पूजा से करीब तीन महीने पहले कद्दू की खेती शुरू करते हैं. इस बार उन्होंने दो एकड़ जमीन में लट्टूवन वैरायटी के कद्दू की खेती की है. बाजार में इस कद्दू की कीमत करीब 40 रुपये प्रति पीस तक मिल रही है. पूर्णिया में उत्पादित कद्दू की मांग दूसरे जिलों में भी है और यहां से कद्दू भागलपुर तक भेजे जा रहे हैं.

45 दिनों में फलन, छठ के समय मिलती है अच्छी कीमत
किसान के अनुसार, कद्दू की यह वैरायटी करीब 45 दिनों में फल देना शुरू कर देती है. इसके बाद कद्दू तैयार होकर बाजार में बिक्री के लिए पहुंचने लगता है. फिलहाल कद्दू की खेती का अंतिम दौर चल रहा है और छठ पूजा को लेकर इसकी मांग भी बढ़ गई है. विजय कुमार सिंह बताते हैं कि कद्दू की खेती से उन्हें अक्सर अच्छा मुनाफा होता है. खासकर छठ पूजा के दौरान कद्दू-भात की परंपरा के कारण इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे किसानों को बेहतर कीमत मिलने का अवसर मिलता है. बाजार की मांग और त्योहारों के समय को ध्यान में रखकर खेती करना उनके लिए मुनाफे का बेहतर मॉडल साबित हो रहा है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related