लखीमपुर में रेशम के किसानो को घर के पास मिला बाजार, पश्चिम बंगाल से पहुंचे खरीदार, 528 रुपये किलो बिका कोया, बना कमाई का जरिया

Date:


Last Updated:

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी के सैदापुर देवकली राजकीय रेशम फार्म में आयोजित कोया मंडी में किसानों को खुला भाव मिला. रेशम उत्पादन किसानों के लिए कमाई का बेहतर जरिया बनता जा रहा है. अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए व्यापारियों की तलाश में भटकना नहीं पड़ रहा है. सैदापुर देवकली स्थित राजकीय रेशम फार्म में रेशम कोया मंडी आयोजित की गई, जहां किसानों को सीधे व्यापारियों के सामने अपनी उपज बेचने का मौका मिला. खुली बोली के जरिए रेशम कोये की खरीदारी हुई और भाव 528 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. इससे रेशम उत्पादन करने वाले किसानों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है.

लखीमपुर खीरी: जिले में रेशम उत्पादन किसानों के लिए कमाई का बेहतर जरिया बनता जा रहा है. अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए व्यापारियों की तलाश में भटकना नहीं पड़ रहा है. सैदापुर देवकली स्थित राजकीय रेशम फार्म में रेशम कोया मंडी आयोजित की गई, जहां किसानों को सीधे व्यापारियों के सामने अपनी उपज बेचने का मौका मिला. खुली बोली के जरिए रेशम कोये की खरीदारी हुई और भाव 528 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. इससे रेशम उत्पादन करने वाले किसानों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है.

मंडी में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 200 से अधिक किसान पहुंचे. यहां 180 क्विंटल से अधिक रेशम कोये की खरीद-बिक्री हुई. किसानों को अपनी उपज लेकर दूर-दराज के बाजारों में जाने की जरूरत नहीं पड़ी. राजकीय रेशम फार्म में ही व्यापारियों की मौजूदगी में खरीदारी की नई व्यवस्था की गई. खुली बोली लगने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला.

खुली बोली में मिला 528 रुपये तक भाव

इस बार रेशम कोये की मंडी में न्यूनतम 316 रुपये और अधिकतम 528 रुपये प्रति किलोग्राम तक भाव मिले. कीमत में अंतर रेशम कोये की किस्म और गुणवत्ता के आधार पर रहा। किसानों को उम्मीद से बेहतर कीमत मिलने से उनके चेहरे खिल उठे। खास बात यह रही कि मंडी में सीधे खरीद-बिक्री होने से किसानों को अपनी उपज के लिए अलग-अलग व्यापारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़े.

पश्चिम बंगाल से भी पहुंचे व्यापारी

रेशम कोये की खरीदारी करने के लिए पश्चिम बंगाल से व्यापारी एमडी जन्नतुल फिरदौस भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि रेशम मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है. लखीमपुर खीरी में किसान इनमें से दो प्रकार के रेशम का उत्पादन करते हैं. इसी वजह से यहां तैयार होने वाले रेशम कोये की बाजार में मांग बनी रहती है. मंडी में किसानों को सीधे व्यापारियों के सामने अपनी उपज बेचने का अवसर मिलने से उन्हें बेहतर कीमत मिल रही है.एमडी जन्नतुल फिरदौस ने बताया कि रेशम कोये से हम केवल धागा तैयार करते हैं. धागा तैयार होने के बाद कई वस्तुएं तैयार की जाती है.

किसानों को घर के पास मिला बाजार

रेशम कोया मंडी किसानों के लिए बिक्री का आसान माध्यम बन रही है. पहले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए व्यापारियों की तलाश करनी पड़ती थी. कई बार बाजार तक उपज पहुंचाने में समय और किराया भी खर्च होता था. अब राजकीय रेशम फार्म में ही मंडी लगने से किसानों को एक ही जगह पर खरीददार मिल रहे हैं.खुली बोली के कारण व्यापारी प्रतिस्पर्धा के आधार पर कीमत लगाते हैं.

रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

लखीमपुर खीरी में रेशम उत्पादन को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए आय के नए अवसर बन रहे हैं. किसान पारंपरिक खेती के साथ रेशम उत्पादन को भी अपना रहे हैं. मंडी की व्यवस्था से उन्हें अपनी उपज का उचित बाजार मिल रहा है. यदि इस तरह नियमित रूप से रेशम कोया मंडी का आयोजन होता रहा तो जिले में रेशम उत्पादन करने वाले किसानों की संख्या और कारोबार दोनों बढ़ सकते हैं

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related