20.4 C
Munich

IMD Weather Alert | Weather News | Cyclonic Circulation News | 6 ‘साइक्लोन’ एक्टिव; दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, बिहार से बंगाल की खाड़ी तक बारिश-तूफान

Must read


IMD Weather Alert For Tomorrow: मौसम का मिजाज पूरी तरह से बेकाबू हो गया है. कभी तेज धूप तो कभी प्रचंड आंधी तूफान. मौसम विभाग के अनुसार, देश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है. 10 मई के बाद कई राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश होने की संभावना है. उत्तर और पश्चिम भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी और लू चल रहा है. दक्षिण और पूर्वी भारत में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है. मौसम विभाग (आईएमडी) की ताजा चेतावनी के अनुसार, 10 मई (कल) को देश के कई राज्यों में मौसम का रूप बदलेगा. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस समय पूरे भारत के ऊपर एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 6 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) सक्रिय हैं, जो देश के मौसम तंत्र को पूरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) भी बनने जा रहा है.

दिल्ली में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला. पिछले दो दिनों से लगातार पारा चढ़ रहा था. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक और सामान्य से 2.4 डिग्री कम है. वहीं, पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, शुक्रवार की तुलना में 1.1 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, एक दिन पहले की तुलना में 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया; लोधी रोड में मैक्सिमम टेम्परेचर 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले से 1.6 डिग्री ज़्यादा है और मिनिमम टेम्परेचर 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शुक्रवार से 1.8 डिग्री ज़्यादा है. हालांकि, दिल्ली का तापमान एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, और दो दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है.

आईएमडी का 10 मई के लिए अलर्ट

सोमवार-मंगलवार को अलर्ट

आईएमडी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘रविवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. दिल्ली में, सोमवार और मंगलवार को बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, यहाँ तक कि हवा की रफ़्तार 50 किलोमीटर तक भी पहुंच सकती है. अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

6 एक्टिव ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’

आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, भारत के वायुमंडल में भारी उथल-पुथल मची हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में 6 ‘अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ सक्रिय हैं, जो नमी खींच रहे हैं और तूफानी मौसमी गतिविधियों को जन्म दे रहे हैं. इन 6 चक्रवाती क्षेत्रों के अलावा एक ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय है और पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी झारखंड तक एक ‘ट्रफ’ लाइन गुजर रही है। इसी जटिल तंत्र के कारण पूरे देश का मौसम बिगड़ा हुआ है.

राज्यों में मौसम का हाल

बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. तेज हवाओं के साथ-साथ आसमान में भयंकर बिजली चमकेगी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

ओडिशा और आंध्र प्रदेश आंधी तूफान

तटीय राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 10 मई को मौसम तूफानी रहेगा. यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की गति वाली हवाओं के साथ थंडरस्टॉर्म (गरज-चमक) और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है.

पश्चिम बंगाल आंधी के साथ बारिश

बंगाल में रविवार को मौसम की दोहरी मार झेलनी है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 10 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे (70 तक) की रफ्तार से थंडरस्क्वाल (भयंकर आंधी-तूफान) आने की सख्त चेतावनी दी गई है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल यानी कि दार्जिलिंग और सिक्किम में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है.

छत्तीसगढ़ में तूफान दिखाएगा रौद्र रूप

मध्य भारत के इस राज्य में भी तूफान का साया है. छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 10 मई को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वाल (तेज आंधी और तूफान) का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जानमाल को नुकसान पहुंच सकता है.

राजस्थान में धूलभरी आंधी

पश्चिमी राजस्थान में कल आसमान से सचमुच आग बरसेगी. यहां के कई इलाकों में भीषण ‘लू’ चलने की चेतावनी है, और रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव संभव है। अगले 7 दिनों में यहां तापमान 3-5 डिग्री तक और बढ़ेगा।

महाराष्ट्र विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण-गोवा में मौसम के अलग-अलग रंग

महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग रंग दिखाएगा. विदर्भ और मराठवाड़ा में कल 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी. वहीं कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में कल मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहेगा.

कर्नाटक-तेलंगाना और केरल में मौसम का हाल

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आएगी. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं ‘तटीय कर्नाटक’ में केवल बिजली कड़कने और गरज के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट है. तेलंगाना राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. दक्षिण भारत के इस राज्य में कल मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रहेगा। केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और भयानक बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है.

तमिलनाडु में हल्की बारिश

इस राज्य में भी कल बादलों का भयंकर डेरा रहेगा. मौसम विभाग ने यहां छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी और बिजली गिरने का भी पूरा अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा इन सभी पूर्वोत्तर राज्यों में कल मौसम खराब रहेगा. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि असम और मेघालय में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी और बिजली कड़कने का अलर्ट है. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

10 मई को किन राज्यों में सबसे ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी है?
10 मई को केरल, माहे, लक्षद्वीप, और तमिलनाडु (पुडुचेरी और कराईकल) में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में भारत के ऊपर कितने साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं?
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस समय देश भर में कुल 6 अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जो अलग-अलग राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।

बंगाल और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान को लेकर क्या अलर्ट है?
10 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 50 से 60 किमी प्रति घंटे (झोंके 70 किमी तक) की रफ्तार से भयंकर आंधी और तूफान आने की कड़ी चेतावनी दी गई है।

10 मई को ‘लू’ किन राज्यों को परेशान करेगी?
उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। 10 मई को पश्चिमी राजस्थान और गुजरात राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भीषण ‘लू’ चलने की चेतावनी है।

बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम कब बन रहा है?
मन्नार की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से 11 मई 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया ‘निम्न दबाव का क्षेत्र’ बनने की पूरी संभावना है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article