15.4 C
Munich

तलवारबाजी के बाद जडेजा ने निकाला नया सेलिब्रेशन, बटलर को आउट करने के बाद जश्न का वीडियो वायरल

Must read


होमखेलक्रिकेट

तलवारबाजी के बाद जडेजा ने निकाला नया सेलिब्रेशन, वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:

Ravindra Jadeja pocket celebration video: रवींद्र जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जोस बटलर बाउंड्री के पास डोनोवन फरेरा को कैच दे बैठे. इसके बाद जडेजा ने अपने खास अंदाज में जश्न मनाया जिसने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने बटलर की तरफ देखते हुए अपना हाथ जेब में डाला, जिसका मतलब यह समझ में आ रहा था कि विकेट उनकी जेब में हैं. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Zoom

रवींद्र जडेजा न नया सेलिब्रशन.

नई दिल्ली. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के ‘तलवारबाजी’ वाले सेलिब्रेशन से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे इस स्टार ने अब एक नया जश्न मानने का तरीका ढूंढ निकाला है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में जडेजा का यह सेलिब्रेशन देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जडेजा का यह सेलिब्रेशन बल्ले से कमाल दिखाने के बाद नहीं, बल्कि विकेट चटकाने के बाद आया. उन्होंने जोस बटलर का विकेट चटकाया और फिर अपने जश्न के नए अंदाज से तहलका मचा दिया. इसी सीजन में जडेजा यह सेलिब्रेशन लेकर आए हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट करने के बाद भी उन्होंने इसी तरह का जश्न मनाया था.

दरअसल, जडेजा के ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में बटलर बाउंड्री पर डोनोवन फरेरा को कैच दे बैठे. इसके तुरंत बाद जडेजा ने अपने ‘पॉकेट’ सेलिब्रेशन से महफ़िल लूट ली. उन्होंने आउट होकर जा रहे बल्लेबाज की तरफ देखते हुए अपना हाथ जेब में डाला. उन्होंने इशारा कह रहा था कि विकेट उनके जेब में है. जडेजा ने इस सीजन में पहली बार विकेट चटकाने का जश्न इस तरीके से नहीं मनाया है. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ निकोलस पूरन का विकेट लेने के बाद भी उन्होंने बिल्कुल इसी तरह जश्न मनाया था.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article