7.9 C
Munich

Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में मारे इतने छ्क्के, तोड़ डाले आईपीएल के पुराने सारे रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

सूर्यवंशी ने पावरप्ले में मारे इतने छक्के, तोड़े IPL के पुराने सारे रिकॉर्ड

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक और धमाका कर दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में वो पावरप्ले में छक्कों की बौछार करने के मामले में नया रिकॉर्ड बना चुके हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन की छोटी पारी के दौरान उन्होंने ये कारनामा अंजाम दिया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा आईपीएल का एक और रिकॉर्ड

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी कोई मैच खेलने उतर रहे हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड ध्वस्त कर देते हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार (8 मई) को सिर्फ 16 गेंद में 36 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज को छक्का जड़कर खाता खोला. क्रीज पर रहते हुए कुल 3 चौके और 3 छक्के लगाए. वैभव इन तीन छक्के (जो 1.3 ओवर के अंदर आए) की मदद से आईपीएल इतिहास के एक सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) में 30 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

इससे पहले आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था. अमृतसर के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले ओवरों में 29 छक्के लगाए थे. आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभिषेक शर्मा ने अब तक पावरप्ले में 27 छक्के लगाए हैं.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने छोटी सी पारी में तीन छक्कों मारे. उन्होंने इस साल के आईपीएल में अपने छक्कों की संख्या 40 कर ली. वह आईपीएल के एक सीजन में 40 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले अभिषेक शर्मा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 16 मैचों में 42 छक्के लगाए थे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article