8.2 C
Munich

यूपी में फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी! बढ़ेगा 8°C तक पारा, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Must read


Last Updated:

UP Weather Today: मौसम का मिजाज पूरे प्रदेश में एक जैसा नहीं रहेगा. जहां पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा, वहीं पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है. ऐसे में प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में एक साथ गर्मी और बदले मौसम दोनों का असर देखने को मिलेगा.

Zoom

कैसा है यूपी में मौसम?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पिछले कई दिनों से चल रही ठंडी हवाओं और हल्के बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी, लेकिन अब यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकती नहीं दिख रही. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ सकता है और गर्मी फिर से लोगों को परेशान करेगी. अनुमान है कि अगले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा.

फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है. इसी वजह से अगले दो दिन तक ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना रहने की संभावना जताई गई है. तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और लोगों को दोपहर के समय ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी लू जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है, लेकिन बढ़ती उमस और तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं.

राजधानी लखनऊ में शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे मौसम सामान्य से थोड़ा सुहावना रहा. यहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है.

17 जिलों में येलो अलर्ट
दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. जिन जिलों को अलर्ट में रखा गया है. उनमें प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया और महाराजगंज समेत कई जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और कृषि उपकरणों को सुरक्षित रखें, क्योंकि तेज हवा और बारिश नुकसान पहुंचा सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है. दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी इजाफा होगा, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article