18.1 C
Munich

‘मुनीर की सेना दगाबाज, पीठ में घोंपा छुरा’, मसूद अजहर का पाकिस्‍तान आर्मी से उठा भरोसा – Jaish-e-Mohammad chief Maulana Masood Azhar pakistan army

Must read


होमताजा खबरदेश

‘मुनीर की सेना दगाबाज’, मसूद अजहर का पाकिस्‍तान आर्मी से उठा भरोसा

Last Updated:

Jaish-e-Mohammad vs Pakistan Army: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्‍तान और वहां सक्रिय आतंकवादी संगठनों को ऐसा जख्‍म दिया कि एक साल बाद भी वे इसके दर्द से कराह रहे हैं. आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने कहा कि भारत ने जब उसके ठिकानों पर अटैक किया था, तब पाकिस्‍तान आर्मी ने उसकी कोई मदद नहीं की थी.

Zoom

कुख्‍यात आतंकवादी मसूद अजहर के टेरर ऑर्गेनाइजेशन जैश-ए-मोहम्‍मद और पाकिस्‍तान आर्मी में ठन गई है. (फाइल फोटो/Reuters)

Jaish-e-Mohammad vs Pakistan Army: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान और वहां सक्रिय आतंकवादी संगठनों को ऐसा जख्‍म मिला है, जिसके दर्द से वे अभी तक कराह रहे हैं. कुख्‍यात आतंकवादी मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने पाकिस्‍तान सेना की कड़ी आलोचना की है. जैश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत ने अटैक किया था, तब आसिम मुनीर की सेना ने उसकी मदद नहीं की थी. बता दें कि पाकिस्‍तान आर्मी और खुफिया संगठन ISI के संरक्षण में ही जैश फलता-फूलता रहा है, ऐसे में आतंकवादी संगठन की ओर से इस तरह का बयान सामने आना कई पहलुओं की तरफ इशारा करता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश और पाकिस्‍तान आर्मी के बीच दूरी बढ़ती जा रही है.

दरअसल, जैश-ए-मोहम्मद ने पाकिस्तान आर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 7 मई 2025 को बहावलपुर में हुए भारतीय हमले के दौरान पाकिस्तान आर्मी ने उनकी कोई मदद नहीं की. सूत्रों से मिली जानकारी में यह भी सामने आया कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों और हाफिज सईद एवं मसूद अजहर के करीबियों को बाद में सैन्य सम्मान जरूर मिला, लेकिन हमले के समय सीधे बचाव के लिए कोई आगे नहीं आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर स्ट्राइक की थी. मसूद अजहर ने खुद माना था कि इस हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी मारे गए थे.

मसूद अजहर की आर्मी से ठनी

कुछ पाकिस्तानी नेताओं और जैश आतंकवादियों के बयानों में यह भी दावा किया गया कि बहावलपुर और मुरीदके पर हमले के समय पाक सेना सक्रिय रूप से सामने नहीं आई. बाद में मारे गए आतंकियों के जनाजों में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी देखी गई. जैश के एक शीर्ष आतंकवादी ने कहा कि मसूद अजहर के परिवार को टुकड़ों में उड़ा दिया गया और उन्हें तत्काल कोई सुरक्षा नहीं मिली. बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद का पहली बार एक बड़ा आरोप पाकिस्तान पर लगा है कि 7 मई 2025 को बहावलपुर पर भारतीय हमले के दौरान पाकिस्तान आर्मी ने कोई मदद नहीं की. ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य मारे गए थे. अब जैश का कहना है कि उसे बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया था.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article