Last Updated:
Deoria Encounter: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लूट के आरोपी गोगा उर्फ जैनुद्दीन का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. इस दौरान पुलिस की गोली गोगा के पैर में जा लगी. पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर को काटने को कहा है.
विधायक शलभ मणि ने गोगा के एनकाउंटर पर पुलिस को दी शाबाशी.
देवरियाः उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति की बानगी आए दिन देखने को मिलती रहती है. आलम यह है कि पुलिस एक-एक दिन में प्रदेश भर में 10 से अधिक एनकाउंटर करती है. पिछले कुछ वर्षों में आरोपित चाहे लूट का हो, छेड़छाड़ का हो, रेप का हो या फिर हत्या का हो. पुलिस तुरंत एनकाउंटर कर रही है. इसी कड़ी में देवरिया जिले में पुलिस ने लूट के आरोपी का एनकाउंटर किया. इस दौरान गोली उसके पैर में जा लगी. अब उसकी हालत गंभीर हो गई है. इसी एनकाउंटर को लेकर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ये जैनुद्दीन उर्फ़ गोगा है, भूल गया कि सूबे में किसकी हुकूमत है. लिहाज़ा राह चलते हमारे देवरिया में एक गरीब हिंदू महिला के जेवर लूट लिए. नतीजा 24 घंटे में पुलिस ने घेर लिया. मुठभेड़ हुई. पैर में पीतल भर दिया गया. डाक्टरों का कहना है पैर काटना पड़ सकता है, शाबाश.
बता दें कि देवरिया जिले में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो वहीं एक बाल अपचारी बदमाश भी अरेस्ट हुआ है. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा, 6 जिंदा कारतूस, सोने चांदी के आभूषण को बरामद किया है।. यह कार्रवाई रुद्रपुर,गौरीबाजार और सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप में किया है. हम आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बखरा चौराहे पर दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की बड़ी वारदात दी थी. पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल दो बदमाशों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


