22.7 C
Munich

गोंडा के युवक ने बैंगन की खेती से बदली किस्मत | Brinjal Farming Success Story

Must read


होमताजा खबरकृषि

बैंगन की खेती से चमकी किस्मत, गोंडा के युवक की मेहनत ला रही लाखों की आमदनी

Last Updated:

गोंडा के रुपईडीह ब्लॉक के युवा किसान लक्ष्मण प्रजापति ने पारंपरिक खेती छोड़ बैंगन की खेती अपनाकर नई मिसाल पेश की है. ग्रेजुएशन के साथ खेती कर रहे लक्ष्मण अब सिर्फ 1 बीघा में बैंगन उगाकर लाखों रुपये कमाने की उम्मीद कर रहे हैं. नई तकनीक और मेहनत के दम पर वह आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं.

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले विकासखंड रुपईडीह का एक युवक आज अपनी मेहनत और समझदारी से खेती में नई मिसाल पेश कर रहा है. जहां पहले पारंपरिक खेती में ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था, वहीं इस युवक ने बैंगन की खेती अपनाकर अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा ली है. अब वह हर साल लाखों रुपये कमा रहा है और आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन गया है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान लक्ष्मण प्रजापति बताते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की उसके बाद वन डे एग्जाम की तैयारी भी कर रहे हैं और तैयारी के साथ-साथ खेती किसानी भी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 1 बीघा बैंगन की खेती कर रहे हैं. जिससे इस सालाना लाखों का इनकम हो रहा है.

कहा से मिला आइडिया

लक्ष्मण प्रजापति बताते हैं कि पहले हम पारंपरिक खेती करते थे, जैसे धान गेहूं गन्ना उसमें लागत अधिक लगता था और मुनाफा कम होता था. फिर एक दिन अपने दोस्त के यहां गए थे, तो देखा कि वह सब्जी की खेती कर रहे हैं और सब्जी की खेती में बैंगन लगाए हुए हैं, हमने उनसे काफी देर तक चर्चा की उसके बाद काफी रिसर्च करने के बाद हमने भी बैंगन की खेती की शुरुआत की. खेती की शुरुआत में उसने कृषि विशेषज्ञों से सलाह ली और नई तकनीकों को अपनाया. उसने खेत की अच्छी तरह जुताई कराई, सही समय पर बीज बोया और समय-समय पर सिंचाई और खाद का सही उपयोग किया. कीट और बीमारियों से बचाव के लिए भी उसने आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया.

पूरे साल रहती है मांग

लक्ष्मण प्रजापति बैंगन की खेती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. बाजार में बैंगन की कीमत भी ठीक-ठाक मिल जाती है, जिससे किसान को अच्छा मुनाफा होता है. यही कारण है कि इस युवक की आमदनी धीरे-धीरे बढ़ती गई और अब वह सालाना लाखों रुपये कमा रहा है. लक्ष्मण प्रजापति बताते हैं कि बैंगन की खेती लगभग एक बीघा में कर रहे हैं. भविष्य में इसको और आगे बढ़ाना है, लक्ष्मण प्रजापति बताते हैं कि एक बीघा में लगभग 10 से 15 हजार रुपए की इनकम लगा है. उन्होंने बताया की फसल अच्छी रही तो लाखों की इनकम होने की उम्मीद है. लक्ष्मण प्रजापति का कहना है कि अगर किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ सब्जी की खेती को भी अपनाएं, तो उनकी आय में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. वह अन्य किसानों को भी नई तकनीकों को अपनाने और मेहनत करने की सलाह देता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article