21.3 C
Munich

डगआउट में फोन चलाते पकड़ा गया LSG का स्टाफ, BCCI के सख्त नियमों की उड़ी धज्जियां, मचा बवाल

Must read


होमखेलक्रिकेट

फोन चलाते पकड़ा गया LSG का स्टाफ, BCCI के सख्त नियमों की उड़ी धज्जियां

Last Updated:

IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. सीजन में इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ ही टीम एक नई मुसीबत में फंसती हुई दिख रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लखनऊ के डगआउट में एक सपोर्टिंग स्टाफ को फोन चलाते हुए देखा गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

LSG डगआउट में हुआ फोन का इस्तेमाल

नई दिल्ली: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम एक नई मुसीबत में फंसती हुई दिख रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान लखनऊ के एक स्टाफ को डगआउट में फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ऐसे में ये कहा जा सकता है कि बीसीसीआई की चेतावनी का आईपीएल टीमों पर कोई असर पड़ रहा है.

घटना मैच के शुरुआती समय का है जब जोश इंग्लिस बल्लेबाजी कर रहे थे तब कैमरा लखनऊ के खेमे की ओर मुड़ा. वहां टीम का एक स्टाफ सदस्य फोन पर बात करता हुआ दिखाई दिया. क्रिकेट फैंस ने इसे तुरंत पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई.

वायरल तस्वीर को लेकर है कनफ्यूजन

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह वीडियो डगआउट का था, वीआईपी एरिया का या ड्रेसिंग रूम का. उस व्यक्ति की पहचान और टीम में उसकी भूमिका के बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अगर ये घटना डगआउट में हुई तो फिर लखनऊ की टीम मुसीबत में फंस सकती है. क्योंकि बीसीसीआई की इसकी सघनता से जांच कर सकती है.

क्या है फोन के इस्तेमाल पर नियम

आईपीएल के नियमों के मुताबिक मैच के दौरान सिर्फ टीम मैनेजर को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की इजाजत है, लेकिन वे भी केवल ड्रेसिंग रूम में फोन चला सकते हैं डगआउट में नहीं. आईपीएल के इसी सीजन में फोन चलाने को लेकर मामला था, जिसके कारण राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को जुर्माना भी लगा.

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में फोन का उपयोग करते देखा गया था. उन पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. हैरानी की बात यह है कि अब यह नई घटना बीसीसीआई द्वारा सभी टीमों को नियमों के पालन के लिए 8 पन्नों की एडवाइजरी जारी करने के कुछ ही दिनों बाद हुई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article