Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंग के बाद बने हालात से निपटने के लिए देशवासियों से बड़ी अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि एक साल तक गोल्ड न खरीदें, पेट्रोल डीजल कम खर्च करें. विदेश में घूमने न जाएं और हो सके तो वर्क फ्रॉम होम करें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में रविवार को अचानक कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिससे लोग पूछने लगे हैं कि क्या लॉकडाउन लगने वाला है? क्या वर्क फ्रॉम होम होने जा रहा है? आखिर पीएम मोदी ने ऐसा कहा क्या, हम एक एक लाइन आपको बताते हैं… दरअसल, पीएम मोदी ने जंग की वजह से बने हालात से निपटने के लिए एक ‘विदेशी मुद्रा बचाओ प्लान’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा, पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है, इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर हुआ है. नागरिकों पर बोझ न पड़े, इसलिए सरकार सारा बोझ अपने कंधे पर उठा रही है. लेकिन अगर सभी देशवासी कुछ संकल्प लें तो हम इस संकट से आसानी से पार पा लेंगे.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें


