Last Updated:
rasikh salam bowled naman dhir video: पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर नमन धीर पूरी तरह पस्त हो गए. उन्हें रसिख सलाम ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया, जिससे मुंबई का यह स्टार अर्धशतक पूरा करने से चूक गया. नमन ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल रहे.
रसिख सलाम ने नमन धीर को मारा बोल्ड.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला. प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण था. RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने शुरुआत में ही मुंबई को झटके देकर इस फैसले को सही साबित किया. हालांकि, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रसिख सलाम की एक गेंद ने महफिल लूट ली, जिस पर उन्होंने नमन धीर को चारों खाने चित करते हुए बोल्ड मार दिया. यह सिर्फ विकेट नहीं था, बल्कि एक तरह से बदला था, क्योंकि इससे पिछली दो गेंदों पर नमन ने रसिख को दो चौके जड़ दिए थे.
रसिख सलाम की जादुई गेंद
नमन धीर के विकेट को मुंबई इंडियंस की पारी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट कह सकते हैं. यह मौका आया 13वें ओवर में. जब मुंबई की टीम शुरुआती झटकों (28/3) से उबरकर लय पकड़ रही थी, तब रसिख सलाम ने कमाल कर दिया. नमन धीर आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और उस ओवर में दो चौके जड़ चुके थे. तभी रसिख सलाम ने एक बेहतरीन ‘क्रॉस-सीम’ गेंद फेंकी. यह गेंद उम्मीद से कम उछली और तेजी से अंदर आई. नमन धीर ने इस पर आड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे लेग स्टंप को उखाड़ते हुए निकल गई. धीर ने तिलक वर्मा के साथ 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.
A 𝙍𝙖-𝙨𝙞𝙘𝙠 delivery 🎯
🎥 A timber strike as Naman Dhir departs for 47(32) 👊


