Last Updated:
गोंडा जिले के छपिया विकासखंड की महिला किसान इंद्रावती मौर्य ने मचान विधि से टमाटर की खेती कर अपनी आय में बड़ा इजाफा किया है. मात्र एक बीघा में करीब 8 हजार रुपये की लागत लगाकर वह 8 महीने में 90 हजार से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं. पानी संस्थान से मिली जानकारी के बाद उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़ नई तकनीक अपनाई, जिससे उत्पादन बढ़ा और फसल भी बेहतर हुई.
गोंडा. जिले विकासखंड छपिया की एक महिला किसान ने अपनी मेहनत और लगन से खेती में नई मिसाल पेश की है. जहां पहले वह पारंपरिक खेती करती थी, वहीं अब उन्होंने टमाटर की खेती अपनाकर अपनी आय में कई गुना बढ़ोतरी कर ली है. महिला किसान ने शुरुआत में छोटे स्तर पर टमाटर की खेती शुरू की. उन्होंने अच्छी किस्म के बीज, सही समय पर रोपाई और नियमित देखभाल पर खास ध्यान दिया. धीरे-धीरे उन्हें इसका फायदा मिलने लगा. उनकी फसल अच्छी होने लगी और बाजार में टमाटर की मांग भी ज्यादा मिली. लोकल 18 से बातचीत के दौरान इंद्रावती मौर्य बताती है कि उन्होंने पांचवी तक की पढ़ाई की है. उसके बाद उनकी शादी हो गई और वह हाउसवाइफ थी. फिर उनको एक साल पहले पानी संस्थान के बारे में पता चला और वहां के कुछ लोग आकर इनको खेती किसानी के बारे में बताएं. फिर इंद्रावती मौर्य ने खेती की शुरुआत की और वह इस समय टमाटर की खेती कर रही हैं.
कहां से आया आइडिया
इंद्रावती मौर्य बताती है कि हमारे यहां बचपन से खेती किसानी होती आ रही है और हमारी शादी हुई तो हमारे ससुराल में भी सारे लोग खेती किसानी करते थे. हमने सोचा क्यों ना हम भी थोड़ा बहुत लोगों का सहयोग करें, फिर धीरे-धीरे हम खुद खेती करने लगी और इस समय हम लगभग एक बीघा में टमाटर की खेती कर रही हूं. इंद्रावती मौर्य बताती है कि पहले हम पारंपरिक तरीके से टमाटर की खेती करती थी फिर हमको पानी संस्थान द्वारा मचान के बारे में पता चला. तब से हम मचान से टमाटर की खेती कर रही हूं.
मचान के क्या है फायदे
इंद्रावती मौर्य बताते हैं कि मचान विधि में सबसे बड़ा फायदा यह है कि फल साफ सुथरा रहते हैं उत्पादन ज्यादा होता है. यहां आप नीचे कुछ लगा देते हैं तो डबल फायदा हो जाता है. पहले के अपेक्षा अब हमारी इनकम भी अधिक हो रही है. इंद्रावती मौर्य बताती है कि लगभग 8 से 10 साल हो गए हमको खेती करते हुए और अपने खेत में नए-नए प्रयोग करती रहती हूं, जिससे हमारी इनकम बढ़ती रहे. इंद्रावती मौर्य बताती है कि टमाटर की खेती में लगभग 7 से 8000 की लागत लगती है. इंद्रावती मौर्य बताती है कि 8000 लगाकर हम एक बीघा टमाटर की खेती से 8 महीने में 90 हजार से 1 लाख रुपए की इनकम हो जाती है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


