Last Updated:
Josh Inglis IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर जोश इंग्लिस को लखनऊ सुपरजायंट्स ने पिछला मैच नहीं खिलाया था, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में जब ये खिलाड़ी मैदान पर आया तो सिर्फ 17 गेंद पर अर्धशतक और 33 गेंद में 85 रन की पारी खेल डाली. वह आसानी से शतक की ओर जाते दिख रहे थे, लेकिन 15 गेंद पहले आउट हो गए.
जोस इंग्लिस शतक से चूके, लेकिन कई रिकॉर्ड बना गए
चेन्नई: पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे गए जोश इंग्लिस ने धमाकेदार वापसी की है. आईपीएल 2026 में 10 मई को हुए सुपर संडे के पहले मुकाबले में सिर्फ 33 गेंद में 85 रन कूट दिए. लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से ओपनिंग करने आए इस ऑस्ट्रेलियन बैटर ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 10 चौके और छह छक्के उड़ाए. महज 17 गेंद में अर्धशतक बना चुके जोश इंग्लिस 257.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे. आउट होने से पहले इंग्लिस दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर गए.
शतक से 15 रन दूर रह गए
जोश इंग्लिस जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें देखकर लग रहा था कि वह आज शतक बना जाएंगे, लेकिन 10वें ओवर में पेसर जैमी ओवर्टन ने उन्हें विकेट के पीछे संजू सैमसन द्वारा लपकवा दिया. स्लोअर बॉल पर इंग्लिस एक फैंसी शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन पूरी तरह चूके और इस तरह लखनऊ को 112 रन रन तीसरा झटका लगा. अभी टीम इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि दो गेंद बाद ओवर्टन ने ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड कर दिया. लखनऊ के कप्तान 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.


