12.1 C
Munich

पापा बनने की खुशी में सूर्यकुमार यादव ने पैपराजी को बांटी मिठाई, बेटी का रखा ये क्यूट सा नाम, क्या है मतलब?

Must read


होमखेलक्रिकेट

सूर्यकुमार यादव ने बेटी का रखा ये क्यूट सा नाम, पैपराजी को मिठाई बांटते आए नजर

Last Updated:

suryakumar yadav video: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव एयरपोर्ट पर मिठाई बांटते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. सूर्या ने पैपराजी को मिठाई का एक बॉक्स देते हुए कहा, ‘ये लो आप लोग खाना ये.’

Zoom

सूर्यकुमार यादव ने बेटी का नाम रखा रिद्धिमा.

नई दिल्ली. भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल ही में पापा बने. उनकी पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया. इस खुशी के पल को सूर्या ने पैपराजी के साथ साझा करते नजर आए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज होने वाले मुकाबले से पहले सूर्या का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एयरपोर्ट पर पैपराजी को मिठाई देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बता दें कि सूर्या बीते दिनों परिवार के साथ थे, लेकिन आज आरसीबी के मुकाबले के लिए मुंबई टीम से जुड़ गए हैं.

सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी इसी महीने की 7 तारीख को पहली बार पेरेंट्स बने, जब उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ. साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे स्टार कपल ने इसी साल मार्च में ‘बेबी शावर’ का जश्न भी मनाया था. अब सोशल मीडिया पर सूर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को मिठाई का बॉक्स देते नजर आ रहे हैं. खुशी के इस मौके पर सूर्यकुमार ने बॉक्स देते हुए कहा, ‘ये लो, आप लोग खाना ये.’





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article