12.1 C
Munich

कांग्रेस ने विजय से वसूल ली पूरी कीमत, 5 विधायकों वाली पार्टी के 2 मंत्री – CM Thalapathy Vijay TVK give Congress 2 cabinet minister post

Must read


होमताजा खबरदेश

कांग्रेस ने विजय से वसूल ली पूरी कीमत, 5 विधायकों वाली पार्टी के 2 मंत्री

Last Updated:

TVK-Congress Alliance: तमिलनाडु में तमाम तरह की कानूनी और संवैधानिक अड़चनों के बाद एक्‍टर से पॉलिटिशयन बने थलापति विजय ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले ली है. अब कैबिनेट में मंत्री पद के बंटवारे पर चर्चा तेज हो गई है. दशकों के बाद कांग्रेस को तमिलनाडु की सत्‍ता में हिस्‍सेदारी हो सकती है.

Zoom

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार की कैबिनेट में कांग्रेस के दो कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं. (राहुल गांधी के X अकाउंट से साभार)

TVK-Congress Alliance: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेट्टी कझगम (टीवीके) सरकार के गठन के बाद कांग्रेस पार्टी 55 वर्षों से अधिक समय बाद तमिलनाडु सरकार में वापसी करने के लिए तैयार है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश के बाद सत्‍ता में साझेदारी को लेकर हुए समझौते के तहत TVK ने कांग्रेस को दो कैबिनेट मंत्री पद आवंटित करने का फैसला किया है. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान थला‍पति विजय की अगुआई में नई सरकार ने शपथ ली, जहां विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया.

थलापति विजय साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 9 मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विजय के नेतृत्व में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही TVK पार्टी 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. हालांकि, पार्टी बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गई, जिसके चलते विजय को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों का समर्थन मांगना पड़ा. डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) के तहत 28 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को केवल पांच सीटें ही मिल सकीं. सीटों की कम संख्या के बावजूद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नेतृत्व द्वारा आयोजित कई विचार-विमर्शों के बाद टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया.

कांग्रेस के ये नेता बन सकते हैं मंत्री

तमिलनाडु के लिए एआईसीसी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक गिरीश चोडंकर ने पुष्टि की कि कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा अभी जारी है. उन्होंने कहा कि हम इस बात पर जोर नहीं दे रहे हैं कि कांग्रेस के मंत्री तुरंत शपथ लें. मंत्रिमंडल में किन विधायकों को शामिल किया जाएगा, इस पर चर्चा चल रही है. अंतिम निर्णय दिल्ली में नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मेलूर विधायक पी. विश्वनाथन और किल्लियूर विधायक एस. राजेश कुमार मंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं.

दशकों के बाद सत्‍ता में होगी कांग्रेस

कांग्रेस दशकों बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल हो सकती है. बताया जा रहा है कि विजय कैबिनेट में कांग्रेस के दो मंत्री हो सकते हैं. डीएमके ने कांग्रेस की सत्ता में हिस्सेदारी की मांग ठुकरा दी थी. चेन्नई में सीएम विजय ने राहुल गांधी को सत्ता की हिस्सेदारी का ऑफर दिया था, जिसपर राहुल ने सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही थी. बता दें कि कांग्रेस के पांच विधायकों ने विजय सरकार को अपना समर्थन दिया है. इनमें से दो मंत्री बन सकते हैं.

TVK सरकार में कौन-कौन पार्टी?

टीवीके सरकार को सीपीआई, सीपीआई (एम), आईयूएमएल और वीसीके का भी समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे विजय आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सरकार बनाने का दावा कर सके. तमिलनाडु में कांग्रेस का मंत्रिमंडल में प्रवेश राजनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण क्षण है, जहां कई सरकारों में डीएमके की लंबे समय से सहयोगी होने के बावजूद पार्टी दशकों तक मंत्री पद से वंचित रही. साल 2006 में जब डीएमके ने कांग्रेस और पीएमके के बाहरी समर्थन से सरकार बनाई, तो कांग्रेस को 34 सीटें जीतने के बावजूद राज्य मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया.

(इनपुट: IANS)

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article